ओडिशा: प्राइवेट बस के मालिकों को ओडिशा सरकार का तोहफा, टैक्स माफ करने का किया ऐलान

भुवनेश्वर, जुलाई 15। ओडिशा सरकार ने प्राइवेट बल मालिकों को टैक्स में राहत देने का फैसला किया है। यह फैसला राज्य में निजी परिवहन क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के मद्देनजर लिया गया है। इस बारे में राज्य परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने जानकारी दी है।

Naveen patnaik

लॉकडाउन खुलने के बाद बस सेवाएं सुनिश्चित करने पर जोर

बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने बताया कि सरकार निजी बस मालिकों के टैक्स माफ करने की योजना बना रही है। इसके अलावा लॉकडाउन के बाद बस सेवाओं के सामान्यीकरण को सुनिश्चित करने के लिए अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य में जारी कोविड -19 लॉकडाउन 16 जुलाई को समाप्त होने वाला है।

टैक्स में छूट देने की व्यवस्था पर काम जारी

मंत्री ने बताया, 'अनलॉक के अगले चरण की घोषणा करते समय राज्य भर में कोविड की स्थिति पर विचार किया जाएगा। परिवहन विभाग अभी भी बाकी जिलों में बस सेवाओं को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है।' उन्होंने आगे कहा कि 16 जुलाई के बाद से बसें अंतरराज्यीय और जिला स्तर पर भी चलेंगी। वहीं, टैक्स में छूट की दिशा में आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+