वन महोत्सव के दौरान सभी स्कूलों में वृक्षारोपण अभियान चलाएगी ओडिशा सरकार

ओडिशा सरकार ने 1 जुलाई से 7 जुलाई 2021 तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव के हिस्से के रूप में राज्य के सभी स्कूलों में वृक्षारोपण अभियान चलाने का फैसला किया है।

भुवनेश्वर, 30 जून। ओडिशा सरकार ने 1 जुलाई से 7 जुलाई 2021 तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव के हिस्से के रूप में राज्य के सभी स्कूलों में वृक्षारोपण अभियान चलाने का फैसला किया है। मुख्य सचिव सुरेश चंद्र मोहपात्र की अध्यक्षता में वृक्षारोपण अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। सभी स्कूलों में एक निर्धारित अवधि में एक हरित क्षेत्र हो सके इसलिए जिला अधिकारियों को ओडिशा स्कूल एंड मास एजुकेशन विभाग के साथ मिलकर इस अभियान को चलाने का निर्देश दिया गया है।

Plantation

प्रमुख सचिव सत्यव्रत साहू ने इस बाबत सभी कलेक्टरों और जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया। पत्र में उन्होंने कहा कि ओडिशा स्कूल एंड मास एजुकेशन विभाग के तहत सभी शैक्षणिक संस्थानों में युद्ध स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए।

यह भी पढ़ें: 'पावर हाउस ऑफ स्पोर्ट्स' बनेगा ओडिशा, राज्य सरकार करेगी 1,000 करोड़ रुपये का निवेश- CM नवीन पटनायक

वृक्षारोपण अभियान के दौरान उठाने होंगे ये कदम
1. चारदीवारी से घिरे सभी स्कूलों में चलाया जाएगा वृक्षारोपण अभियान।
2. स्कूल या क्षेत्र के वातावरण के हिसाब से जो पौधे अनुकूल हों केवल उन्हीं पौधों को लगाया जाए।
3. पीआर और डीडब्ल्यू विभाग 4 सालों तक इन पौधों के रख रखाव के लिए फंड देने के लिए राजी हो गया है।
4. जिले में स्थित प्राइवेट स्कूलों को भी वृक्षारोपण अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
5. यह अभियान 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीज आयोजित होने वाले वन महोत्सव के तहत चलाया जाएगा।

समीक्षा बैठक में कलेक्टरों और जिलाधिकारियों से नियमित तौर पर वृक्षारोपण अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक करने को भी कहा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+