ऑक्सीजन प्रबंधन को मजबूत करने के लिए ओडिशा सरकार ने गठित की टास्क फोर्स, ऐसे करेगी काम
भुवनेश्वर, मई 18। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ऑक्सीजन प्रबंधन की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडरों की रीफिलिंग और ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्ट में बिना किसी रूकावट के लिए एक टास्क फोर्स के गठन किया। उन्होंने कहा, "सिलेंडरों की रीफिलिंग और ऑक्सीजन के बिना किसी रोक टोक के परिवहन के प्रबंधन के लिए एक टास्कफोर्स का गठन किया गया है।" ओडिशा को अपने स्वयं के अस्पतालों को पर्याप्त ऑक्सीजन सप्लाई करते हुए अन्य राज्यों को ऑक्सीजन की में मदद करने पर गर्व है।" आपको बता दें कि ओडिशा पिछले काफी दिनों से अन्य राज्यों को भी ऑक्सीजन की सप्लाई दे रहा है।

ऑक्सीजन प्रबंधन को और मजबूत करेगी ओडिशा सरकार
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में कोरोना की स्थिति और इसके प्रबंधन पर चर्चा करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लिया था। मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने, "ऑक्सीजन प्रबंधन को और मजबूत करने और राज्य के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करने के लिए, मैं एक टास्क फोर्स की घोषणा कर रहा हूं जो तत्काल जरूरतों के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों के लिए समग्र योजना को देखेगा।"
इस दौरान नवीन पटनायक ने कहा, " राज्यों में कोविड मामलों को कम करने के लिए हम अपनी चिकित्सा जनशक्ति भी बढ़ा रहे हैं। हमने 786 डॉक्टरों और 5137 पैरामेडिक्स की भर्ती की है और इससे हमारी लड़ाई मजबूत होगी। इसके अलावा आगे भी डॉक्टरों की भर्ती करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications