ओडिशा सरकार ने जारी की कोरोना की नई गाइडलाइंस, एक साथ 2000 लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम में हो सकेंगे शामिल
राज्य में कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए, ओडिशा सरकार ने शनिवार को अधिकतम 2000 लोगों को एक साथ जात्रा, ओपेरा, नाटक, राग और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों की अनुमति दे दी।
भुवनेश्वर, 20 नवंबर। राज्य में कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए, ओडिशा सरकार ने शनिवार को अधिकतम 2000 लोगों को एक साथ जात्रा, ओपेरा, नाटक, राग और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों की अनुमति दे दी। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए लागू किया जाएगा। ये दिशानिर्देश 20 नवंबर से लागू होंगे।

विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए धुन, ऑर्केस्ट्रा, जात्रा, ओपेरा, शास्त्रीय, लोक और अन्य नृत्य रूपों, ओपन एयर थिएटर, नाटक, नुक्कड़ नाटक और इस तरह के अन्य प्रदर्शनों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और इसी तरह की सुविधाओं को कोविड नियमों के अनुपालन के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।
उन्होंने कहा कि हालांकि ओपेन एयर थिएटर, जात्रा और ओपेरा को खोलने के लिए स्थानीय अधियारियों की अनुमति लेनी होगी और सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग और थर्मल स्कैनिंग जैसे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
यह भी पढ़ें: IBPS PO Admit Card 2021: आईबीपीएस पीओ की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
नई गाइडलाइंस के मुताबिक जहां तक संभव हो, आयोजकों द्वारा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा टिकटों की भौतिक बुकिंग के दौरान भीड़ रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में काउंटर खोले जाने चाहिए। इसके अलावा सिनेमा हॉल और थियेटरों में 50% से ज्यादा दर्शकों की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके या 72 घंटे पहले की नेगेटिव आरटीपीसीआर की रिपोर्ट दिखाने वाले लोगों को ही एंट्री दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications