ओडिशा सरकार का 'बच्चों के लिए एक दिन' समर्पित करने का फैसला, बाल कल्याण पर होगी चर्चा
भुवनेश्वर, जून 26: ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने जिलों में बच्चों की शिकायतों का जायजा लेने, सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा के उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए हर तिमाही में 'बच्चों के लिए एक दिन' समर्पित करने का फैसला किया है। महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने शुक्रवार को जिला कलेक्टरों से कहा कि वह दिन तय करें जिस दिन बाल कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

वर्तमान में बाल संरक्षण, किशोर सशक्तिकरण, बाल विवाह, बाल श्रम और आईसीडीएस के कार्यान्वयन जैसे विभिन्न मुद्दों पर कई अधिनियमों और योजनाओं के तहत राज्य के विभिन्न जिला, ब्लॉक, पंचायत, ग्राम स्तर की समितियां में काम किया जा रहा है।
आईसीडीएस के निदेशक अरविंद अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बाल कल्याण के संबंध में पूरी प्रणाली को सुव्यवस्थित करना है। पहले स्थानीय स्तर पर बाल कल्याण के मुद्दों को संबोधित करने के लिए ये समितियाँ क्या कर रही हैं, इस पर कोई सामंजस्य नहीं था। यह विशेष दिन उपर्युक्त समितियों को कार्यशील बनाएगा और उनके और संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय होगा।
उनके मुताबिक एक खास दिन पर जिला और उप-मंडल स्तर पर मौजूदा समितियों और कार्यबलों के अध्यक्ष बच्चों से संबंधित शिकायतों का जायजा लेने के लिए बैठकें बुलाएंगे। बाल संरक्षण संबंधी कानूनों और बाल कल्याण के लिए योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे। बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम, यौन शोषण और बच्चों और किशोरों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए कदम उठाएं जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications