ओडिशा: ओबीसी आरक्षण पर बोले सीएम पटनायक, हमारी सरकार इसके साथ खड़ी है, हम इसके लिए लड़ रहे हैं

ओबीसी आरक्षण को लेकर नवीन पटनायक ने अपने ताजा बयान में कहा कि हम अपने फैसले के साथ खड़े हैं और इसके लिए काम कर रहे हैं।

भुवनेश्वर, 26 सितंबर। अगले साल होने वाले पंचायत चुनावों से पहले ओबीसी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए, पिछले महीने ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने राज्य चुनावों में सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों (SEBC) के उम्मीदवारों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की थी। नवीन पटनायक ने इसको लेकर अपने ताजा बयान में कहा कि हम अपने फैसले के साथ खड़े हैं और इसके लिए काम कर रहे हैं।

Naveen Patnaik

बता दें कि पिछड़ा वर्ग के लोगों की सामाजिक और शैक्षिक स्थितियों का सर्वेक्षण करने के लिए ओडिशा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (OSCBC) द्वारा 26 फरवरी को एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। यह सर्वे एक मई से 20 जून के बीच किया गया था। इससे पहले राज्य सरकार ने केंद्र से 2021 में होने वाली सामान्य जनगणना के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक जाति सर्वेक्षण कराने की भी मांग की थी, लेकिन उस प्रस्ताव को केंद्र ने ठुकरा दिया, जिसके बाद 2020 में ओडिशा सरकार ने अपना सर्वेक्षण करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: एम्स दिल्ली के डॉक्टरों के सामूहिक तबादले पर मीडिया में आई खबरें गलत और भ्रामक: स्वास्थ्य मंत्रालय

बता दें कि सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग (एसईबीसी) अधिनियम, 2008 में इस श्रेणी (ओबीसी) के लोगों के लिए पदों और सेवाओं के आरक्षण का प्रावधान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+