कोरोना को लेकर CM नवीन पटनायक ने की बैठक, कहा- जनता के सहयोग से स्थिति कंट्रोल में

भुवनेश्वर, 12 मई: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कोरोना को लेकर एक बैठक की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में स्थानीय समुदायों, पंचायती राज संस्थाओं और संगठनों तक पहुंचने की सलाह दी, ताकी कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत किया जा सके। ओडिशा के कई जिलों में पिछले महीने कोविड मामलों में भारी वृद्धि हुई है।

corona

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि सभी कोविड योद्धाओं की कड़ी मेहनत और लोगों के सहयोग से हम स्थिति को कंट्रोल करने में सक्षम हैं, लेकिन चुनौती बहुत बड़ी और लड़ाई लंबी है। संक्रमण दर को और धीमा करने के लिए सरकार ने दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया है। अभी तक सभी लॉकडाउन का अच्छे से पालन कर रहे हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर सुधार की गुंजाइश है।

सीएम ने आगे कहा कि आपदा प्रबंधन का हमारा सफल मॉडल सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। साथ ही ये एक स्थायी महामारी का भी सामना करने का स्थायी तरीका है। शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न संगठन पीआरआई को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए शामिल हों। ओडिशा की सरकार उन सरकारों में से है, जो लोगों को मुफ्त में उपचार, भोजन, आवास, दवाइयां उपलब्ध कराती है। इससे लोगों का आर्थिक बोझ कम होता है और गरीब भी निडर होकर महामारी का सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि में अधिकारी प्रत्येक व्यक्ति तक सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+