ओडिशा: मो स्कूल कार्यक्रम के कामकाज की निगरानी के लिए बनेगी विशेष टीम, स्कूलों का करेगी दौरा
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार बहुत जल्द 'मो स्कूल' कार्यक्रम के प्रभावी रूप से काम करने को सुनिश्चित करने के लिए एक निगरानी अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत एक टीम गठित की जाएगी, जो मो स्कूल कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन की निगरानी करेगी। आपको बता दें कि 'मो स्कूल' कार्यक्रम ओडिशा में स्कूलों के विकास के लिए शुरू किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, मो स्कूल कार्यक्रम की निगरानी करने के लिए जो टीम गठित की जाएगी, उसमें कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। ये टीम नियमित रूप से विभिन्न स्कूलों का दौरा करेगी और हर स्कूल की उच्च स्तर पर जांच करेगी। इन दौरों के बाद अधिकारी परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे।
अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 6 मार्च से मो स्कूल टीम का ये काम शुरू होगा, जो अगले 50 दिन तक 30 जिलों में 200 स्कूलों को कवर करेगी। इन स्कूलों में परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा स्कूलों के पूर्व छात्रों के लिए एक प्रशंसा पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications