हमारे ग्रह को सुरक्षित रखने में मीडिया की बड़ी भूमिका- नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि मीडिया अपनी व्यापक पहुंच के साथ सकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकता है और हमारे ग्रह की रक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए जनता को जुटा सकता है।

भुवनेश्वर, 19 अगस्त। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि मीडिया अपनी व्यापक पहुंच के साथ सकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकता है और हमारे ग्रह की रक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए जनता को जुटा सकता है। संवाद समूह के 'संवाद डिजिटल' और 'पुनश्चा पृथ्वी' अभियान की लॉन्चिंग के अवसर पर वर्चुअल संवाद करते पटनायक ने कहा कि डिजिटल मीडिया तेजी से विकसित हो रहा है और समाचार प्रसार के तरीके को बदल रहा है।

Naveen Patnaik

उन्होंने कहा कि ग्रह को सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न प्रकृति की अनियमितताओं से ओड़िशा अछूता नहीं है। हालांकि राज्य ने अपनी व्यापक और गहन आपदा प्रबंधन रणनीतियों के साथ दुनिया के सामने उदाहरण पेश किया है। वहीं केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद प्रधान ने कहा कि डिजिटल तकनीक निकट भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को छुएगी, उन्होंने कहा कि जिस तरह से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 ने डिजिटलीकरण की कल्पना की है, वह भाषा की बाधाओं को भी दूर करेगी।

यह भी पढ़ें: ओडिशा यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संग्राम जेना का निधन, कोरोना संक्रमण के बाद बिगड़ी थी हालत

इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र देश के जैव ईंधन के उत्पादन को बढ़ाने और वृक्षों के आवरण को 24 प्रतिशत तक बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। इस अवसर पर प्रख्यात पर्यावरणविद् और विज्ञान और पर्यावरण केंद्र (सीएसई) की महानिदेशक सुनीता नारायण ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+