ओडिशा यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संग्राम जेना का निधन, कोरोना संक्रमण के बाद बिगड़ी थी हालत

भुवनेश्वर, 19 अगस्त: ओडिशा यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संग्राम जेना (44) का गुरुवार को निधन हो गया। वो कई महीनों से पोस्ट कोविड स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। जिस वजह से कई दिनों तक हैदराबाद स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चला। उनके पिता जयदेव जेना भी ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में उनके निधन पर कई बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। संग्राम के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

 Youth Congress

संग्राम के छोटे भाई मनोज के मुताबिक अप्रैल में कोरोना की चपेट में आने की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उस दौरान वो तीन हफ्ते तक वेंटिलेटर पर रहे। फिर उनको ईसीएमओ इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके हैदराबाद ट्रांसफर किया गया। वहीं पर इलाज के दौरान गुरुवार को उनका निधन हो गया।

संग्राम ने एक छात्र नेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। सबसे पहले 1996-97 में बीजेबी कॉलेज से छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद वो राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो गए। 2014 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर भद्रक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा। ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने युवाओं के बीच लोकप्रिय संग्राम के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ओडिशा में कैसे हैं हालात?
आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3.23 करोड़ हो गई है। जिसमें से 4.33 लाख की मौत हुई, जबकि 3.15 करोड़ रिकवर हो चुके हैं। ओडिशा में भी अब हालात सुधर रहे, जहां कुल मामलों की संख्या 9,97,146 है। जिसमें से 7139 की मौत हुई, जबकि 9,81,316 रिकवर हो गए। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या 8691 ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+