Odisha Govt Wildlife Protection के प्रति समर्पित, वन मंत्री ने कहा- मानव-हाथी का टकराव रोकने के प्रयास जारी

ओडिशा सरकार वन्यजीव संरक्षण को अत्यधिक महत्व देती है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार में वन मंत्री प्रदीप कुमार अमत ने कहा, मानव-हाथी संघर्ष से चिंता बढ़ी है, लेकिन टकराव रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

odisha govt wildlife protection

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने हाल के दिनों में मानव-हाथी संघर्ष को रोकने की दिशा में कई प्रयास किए हैं। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रदीप कुमार अमत ने कहा, वन्य जीव और इंसानों का टकराव सिरदर्द बन गया है, लेकिन संघर्ष को कम करने के लिए वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को और अधिक सक्रिय होना होगा।

वन मंत्री ने कहा, राज्य सरकार वन्य जीवों के संरक्षण को अत्यधिक महत्व दे रही है। इस संबंध में कई कदम भी उठाए जा रहे हैं। राज्य स्तरीय डीएफओ सम्मेलन में वन मंत्री ने कहा कि वन विभाग को वृक्षारोपण अभियान में तेजी लाने, अधिक जल निकायों को खोदने और हाथियों के चलने वाले वन और गैर-वन क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम की जरूरत है।

Odisha Govt Wildlife Protection

उन्होंने कहा कि वन, पर्यावरण और जैव-विविधता अनिवार्य तत्व हैं। उनके महत्व को देखते हुए निस्वार्थ भाव से काम करने वालों को इनाम दिया जाएगा, वहीं अच्छा काम नहीं करने वालों को दंडित भी किया जाएगा। वन मंत्री ने कहा कि समुदाय आधारित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए वन पथांतरण प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की जरूरत है।

बकौल वन मंत्री, राज्य सरकार 5-टी और 'मो सरकार' की रूपरेखा पर काम कर रही है। नई तकनीक और नए विचारों पर जोर दिया जा रहा है। जंगलों का कटाव कम हो और पर्याप्त मात्रा में वन बरकरार रहें, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वन विभाग कई प्रयास कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+