द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बीजेडी भी खुश, कहा- भाई ने रखा बहन का मान
भुवनेश्वर, 22 जुलाई। द्रौपदी मुर्मू के देश का 15वां राष्ट्रपति चुने जाने के साथ ही उनके राज्य ओडिशा में जश्न की लहर है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल भी इस जीत को जश्न मनाते हुए इसमें अपने योगदान को बताना भी नहीं भूल रही है। बीजेडी ने इस जीत को भाई-बहन के रिश्ते से जोड़कर दिखाना शुरू कर दिया है। इसमें द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन बताते हुए उड़िया लोगों का दिल जीतने की कोशिश की जा रही है।

जाहिर है कि बीजेपी भी ओडिशा में अपना आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है ऐसे में बीजेडी ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देकर चुनावी लाभ की कोशिश की है।
राष्ट्रपति चुनाव में बीजेडी ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया था। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तो सभी दलों से दलीय बंधन से उठकर राज्य की बेटी को समर्थन का आह्वान तक कर दिया है।
अब द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की जिसमें लिखा था भाई राखी राखी रा माना, भौनी अलंकृत काले राष्ट्रपति आसन। इसका मतलब हुआ कि राखी भाई ने राखी का मान रखा। बहन ने राष्ट्रपति के आसन को सुशोभित किया है।
बीजेडी सांसद यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि यह बीजेडी नेता नवीन पटनायक ही थे जिन्होंने सबसे पहले एनडीए उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया और उनकी जीत को सुनिश्चित कर दिया। बीजेडी ने एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है जिसमें द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान नवीन पटनायक के हाथ में राखी बांधने का उल्लेख किया था।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications