अचानक से बेडरूम के गद्दे के नीचे होने लगी हलचल फिर जब उठाकर देखा तो फन निकाले बैठा था सांप
कटक। ओडिशा के कटक जिले के बांकी हरिराजपुर गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां बेडरूम में नाग के घुस जाने से परिवार में हड़कंप मच गया। शरत पंडा के परिवार के लोग डर के चलते घर से बाहर निकल गए फिर स्नेक हेल्प लाइन पर फोन किया। इसके बाद हेल्पलाइन के सदस्य शरत पंडा के घर पहुंचे फिर कड़ी मशक्कत करने के बाद सांप को घर से बाहर निकाला।

5 फुट का सांप घर में घुसा
नाग की लंबाई 5 फुट बताई जा रही है। हालांकि जब हेल्पलाइन के सदस्य सांप की खोजबीन में जुटे तो उसका पता नहीं चला लेकिन उसकी फुंकार सुनाई दे रही थी। ऐसे में घर छोड़कर वे बाहर भी नहीं आ पा रहे थे। जब घर के लोगों ने बेड व अलमारी में होने की शंका जताई तो वहां भी सांप को ढूंढा गया लेकिन वह नहीं मिला।

स्नैक कैचर को बुलाया
फिर घर में रखी पुरानी टीवी के ऊपर संदेह हुआ तो टीवी को बेड पर जैसे ही रखकर उसे खोला जा रहा था तभी गद्दे के नीचे होने लगी हलचल। इसके बाद सदस्य दुर्गा माधव ने ललित को बेड से हटने का कहा। फिर ललित तुरंत बेड से नीचे आ गया और घर के सभी सदस्यों को बेडरूम से बाहर निकलने को कहा।

बेडरूम के गद्दे के नीचे छिपा था
इसके बाद दुर्गा ने बड़े सावधानी से स्नेक की हुक की मदद से बेड के गद्दे को हटाया तो एक मोटा सा सांप दिखा और फिर उसे कुशलता से पकड़ लिया। नागराज को जब घर से बाहर लाया गया तो उसकी लंबाई 5 फुट निकली। स्नेक हेल्पलाइन के संयोजक ललित मोहन पंडा ने कहा है किजब सांप की तलाश में बेड के ऊपर बैठकर टीवी खोल रहा था तभी सांप के गद्दे के नीचे होने का जब मुझे अनुभव हुआ तो मेरा पूरा शरीर कांप गया था।












Click it and Unblock the Notifications