ओडिशा में कोविड ट्रीटमेंट संबंधी सुविधाएं नवंबर के अंत तक बरकार रहेंगी
भुवनेश्वर, 11 नवंबर। ओडिशा सरकार कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अभी भी सतर्क है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार ने कोविड ट्रीटमेंट संबंधी सभी सुविधाओं का नंबर अंत तक बढ़ा दिया है। कोविड के उपचार में जो अभी तक मैन पॉवर लगाया गया था उनका काम जारी रखने का फैसला किया है। इस फैसले के साथ कोविड के इलाज और रोकथाम संबंधी उपायों के बुनियादी ढ़ाचे को बरकरार रखने का निर्णय किया है। सरकार ने निर्धारित किया है कि कोविड ट्रीटमेंट के लिए बनाई गए एक्ट्रा इन्फ्राइस्ट्रक्चर में तैनात किए गए स्वास्थ्य कर्मियों को नवंबर के अंत तक रखा जाएगा।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने सभी कलेक्टरों, नगर आयुक्तों, राजधानी अस्पताल, राउरकेला के सरकारी अस्पताल के निदेशकों, सभी मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षकों और सीडीएमओ को 30 नवंबर तक काम जारी रखने को कहा है। वैक्सीनेशन,परीक्षण और निगरानी में लगे हुए लोग अगली सूचना तक लगे रहेंगे। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिसंबर में इस सबंध में अगला फैसला लिया जाएगाआर्यन के 24 वें बर्थडे पर बहन सुहाना ने लुटाया प्यार, फोटो शेयर कर याद दिलाया बचपन
इसके अलावा केंद्र ने नवंबर के लिए ओडिशा को 80.83 लाख कोविड -19 वैक्सीन डोज एलॉट की है जिसके बाद राज्य सरकार ने अपने टीकाकरण अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया है। वैक्सीन के निशुल्क स्लॉट में कोविशील्ड की 66.07 लाख डोज और कोवैक्सिन की 14.76 लाख डोज शामिल हैं। राज्य को पिछले अक्टूबर माह में टीकों की 22.48 लाख अतिरिक्त खुराक मिली थी। अक्टूबर में दोनों टीकों की 91.61 लाख खुराक की आपूर्ति की गई थी, जबकि 69.13 लाख खुराक मुफ्त आपूर्ति का वादा किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications