आर्यन के 24 वें बर्थडे पर बहन सुहाना ने लुटाया प्‍यार, फोटो शेयर कर याद दिलाया बचपन

नई दिज्‍ली, 12 नवंबर। बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का आज 24 वां जन्‍मदिन हैं। आर्यन के बर्थडे पर उनकी बहन सुहाना खान और उसके कजिन आलिया और अर्जुन ने एक पुरानी तस्‍वीर शेयर कर आर्यन को बर्थडे विश किया है।

pic

आर्यन खान और सुहाना खान के कजिन यानीआलिया छिबा ने आर्यन के जन्‍मदिन पर उनके साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इसके बाद आर्यन की बहन भी उसी फोटो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर को फिर से पोस्ट किया। इस फोटो में नन्ही सुहाना और आलिया बैठी हुई नजर आर रही हैं। वहीं पोज देते हुए आर्यन और उनके चचेरे भाई अर्जुन छिबा को उनके पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। अर्जुन और आलिया गौरी के भाई विक्रांत छिबा यानी आर्यन के मामा के बच्चे हैं।

pic

अर्जुन ने आर्यन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गौरी और आर्यन की एक पुरानी पोस्ट को फिर से साझा किया। तस्वीर में आर्यन को गिटार पकड़े हुए कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने तस्वीर शेयर कर कैप्‍शन में लिखा @aryan सबसे मजबूत शख्‍स जिन्हें मैं जानता हूं।

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के कई फैन्स ने आर्यन को बर्थडे विश किया। एक फैन ने लिखा, 'डियर आर्यन खान हम सभी आपको वैसे ही प्यार करते हैं जैसे हम आपके पिता शाहरुख से प्यार करते हैं और हां हम आपके परिवार से भी प्यार करते हैं। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम कामना करते हैं कि आप अपने पिता से अधिक सफलता पाएं और आपके सभी सपने सच हों। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आर्यन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका छोटा आदमी सबसे अच्छा युवा शाह बन गया है। आपके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना करता हूं। जानें कितने पढ़ें-लिखे हैं शाहरुख खान के शहजादे आर्यन खान

बता दें आर्यन हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा 2 अक्टूबर को मुंबई क्रूज पार्टी में अरेस्‍ट किए गए थे। 8 घंटे की लंबी छापेमारी के दौरान आर्यन को कई अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया था। उन्हें एनसीबी ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। उनकी जमानत याचिका को मजिस्ट्रेट कोर्ट और विशेष एनडीपीएस कोर्ट दोनों ने कई बार खारिज कर दिया था, लेकिन आखिरकार उन्हें 28 अक्टूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी, फिलहाल वो जमानत पर जेल से बाहर हैं और अपने परिवार के साथ हैं और अपना बर्थडे परिवार के साथ सादगी से मना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+