ओडिशा में कोरोना के लगातार बढ़ रहे हैं केस, राज्य सरकार ने दिए नए निर्देश
भुवनेश्वर। ओडिशा में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच सोमवार को राज्य सरकार ने जिला प्रशासन, नगर निगम आयुक्तों और स्वास्थ्य अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से सरकारी और निजी सुविधाओं को सक्रिय करने का निर्देश दिया।

राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, पीके महापात्र ने जिला कलेक्टरों, नगर आयुक्तों और सीडीएम और पीएचओ को सरकारी और निजी कोविड सुविधाओं को सक्रिय करने के लिए कहा। पत्र में कहा गया है कि कुल 50 बेड को एक समय में कोविड सुविधाओं में बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं आईसीयू की संख्या सामान्य बेड की 20% होगी और वेंटिलेटर की उपलब्धता सभी एलसीयू का कम से कम 50% होगी।
आपको बता दें कि ओडिशा में मंगलवार को कोरोना के1784 नए केस सामने आए और 2 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई। सोमवार को भी राज्य में 1700 से ज्यादा केस सामने आए थे। राज्य के अंदर पिछले 24 घंटे के अंदर सबसे अधिक संक्रमित नुआपाड़ा जिले में मिले। यहां 303 मरीज मिले।











Click it and Unblock the Notifications