Odisha: पूर्व विधानसभा स्पीकर सूर्य नारायण पात्रो का निधन, भुवनेश्वर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Odisha BJP Surjya Narayan Patro: ओडिशा के पूर्व विधानसभा स्पीकर का निधन हो गया। बीजू जनता दल (बीजेडी) के विधायक और ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो का शनिवार को निधन हो गया।
उन्होंने राजधानी भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पात्रो 75 वर्ष के थे। उनके निधन पर ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

पात्रो के निधन पर शोक जताते हुए सीएम पटनायक ने कहा कि पात्रो एक कुशल प्रशासक और संगठनकर्ता थे। सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
BJD नेता के देहांत पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सूर्य नारायण पात्रो हमारे राज्य के बहुत ही वरिष्ठ नेता थे। उनका देहांत राज्य के लिए बड़ा नुकसान है। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
आपको बता दें कि दिगपहंडी से विधायक रहे सूर्य नारायण पात्रो ओडिशा विधानसभा के 22वें अध्यक्ष चुने गए थे। चार बार मोहना विधानसभा सीट और तीन बार दिगपहंडी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले सूर्य नारायण पात्रो बीजेडी और पटनायक सरकार में कई अहम विभागों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
1990 में पहली बार बने विधायक
सूर्य नारायण पात्रो ने साल 1977 में बरहमपुर म्युनिसपल्टी में काउंसिलर के तौर पर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी, जिसके बाद 1990 में पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद से उन्होंने कभी हार का मुंह नहीं देखा।
कानून से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले पात्र 1990 में ही बीजू पटनायक कैबिनेट में राज्य मंत्री बने। फिर 2000 में वह नवीन मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री बने। इसके बाद 2019 चुनाव जीतने के बाद विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व निभाया।












Click it and Unblock the Notifications