ओडिशा: देशप्रेम की भावना जागृत करने के लिए छात्रों को पढ़ाई जाएगी देशभक्ति कविता 'बंदे उत्कल जननी'
बच्चों में देशप्रेम की भावना को जागृत करने के लिए कंटकबी लक्ष्मीकांत महापात्र द्वारा रचित देशभक्ति कविता 'बंदे उत्कल जननी' को 2021-22 शैक्षणिक सत्र से 9वीं-10वीं के छात्रों को पढ़ाया जाएगा।
भुवनेश्वर, 24 जून। बच्चों में देशप्रेम की भावना को जागृत करने के लिए कंटकबी लक्ष्मीकांत महापात्र द्वारा रचित देशभक्ति कविता 'बंदे उत्कल जननी' को 2021-22 शैक्षणिक सत्र से 9वीं-10वीं के छात्रों को पढ़ाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि 'बंदे उत्कल जननी' को कक्षा IX और X दोनों के लिए प्रथम भाषा ओडिया (FLO) पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले साल ओडिशा सरकार ने 'बंदे उत्कल जननी' को राज्य गीत का दर्जा दिया था। बीएसई द्वारा जारी नोटिफिकेशन में आगे कहा गया है कि हाई स्कूल सर्टिफिकेट के कक्षा 9 व 10 के लिए, मध्यमा के दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए और ओपन स्कूल सर्टिफिकेट कोर्स की 10वीं कक्षा के लिए घटाए गए जिस पाठ्यक्रम को 2020-21 में अपना गया था वह शैक्षणिक सत्र 2021-22 में भी जारी रहेगा। सभी पाठ्यक्रमों का विस्तृत सिलेबर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseodisha.ac.in पर उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications