ओडिशा: कटक में पुल की मिट्टी ढहने से बड़ा हादसा, सीएम पटनायक ने जताया दुख

odishacuttacknaveen patnaikbridge

कटक, 10 मार्च: उड़ीसा के कटक में पुल निर्माण के दौरान खुदाई कर बनाई जा गुफा का एक हिस्से धंसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा कटक के छत्र बाजार एरिया में हुआ, जहां भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक शख्स के घायल होने की खबर है। ताजा जानकारी के मुताबिक मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है।

Cuttack

हादसे के मुताबिक तलडांडा नहर में पुल की गुफाओं के एक हिस्से से धंसने से हादसा हुआ, उस वक्त पुल वहां काम चल रहा था। कटक डीएम भवानी शंकर चयनी ने बताया कि घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जबकी मिट्टी में लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे की जांच कर घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ अन्य लोग के अभी भी मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका हैं। इधर, कटक हादसे पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़िक परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई है।

सीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व मंडल आयुक्त स्तर की जांच के साथ-साथ परिजनों के लिए 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। साथ ही घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+