Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर भोपाल में हजारों की संख्या में जमा हुए यादव समाज ने किया शक्ति प्रदर्शन

राजधानी भोपाल में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर करीब 25 हजार की संख्या में यादव समाज के लोगों ने एमबीएम ग्राउंड में प्रदर्शन किया।

Yadav community gathered in Bhopal to show their strength for demand of Ahir Regiment

Yadav community: सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने को लेकर रविवार को राजधानी भोपाल के MVM मैदान में यादव (अहीर) समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। यहां करीब 25 हजार लोगों के आने का दावा किया गया। इसकी शुरुआत अहीर रेजिमेंट जन जागृति यात्रा से हुई। अहीर रेजिमेंट जनजागृति की एक यात्रा 19 फरवरी को ग्वालियर से शुरू हुई। इसकी दूसरी यात्रा रविवार को महू से शुरू होकर भोपाल पहुंची। रविवार को ये दोनों यात्राएं लालघाटी चौराहा से चलकर भोपाल के मोतीलाल नेहरू कॉलेज के ग्राउंड में पहुंची। बता दे मध्यप्रदेश में इस यात्रा की शुरुआत गगन यादव ने की थी। इसके बाद यह प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में फैल गई।

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

अहीर रेजिमेंट जन जागृति यात्रा के प्रदर्शन में परमवीर चक्र विजेता पूर्व ब्रिगेडियर योगेंद्र यादव और ब्रिगेडियर प्रदीप यदू भी शामिल हुए। इनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व मंत्री ललिता यादव, विधायक कृष्णा गौर व पूर्व मंत्री सचिन यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए। यादव समाज के लोगों ने राज्यपाल भंगू भाई पटेल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

हर मोर्चे पर यादव समाज के वीरों ने दी शहादत: पूर्व ब्रिगेडियर प्रदीप यदू

हर मोर्चे पर यादव समाज के वीरों ने दी शहादत: पूर्व ब्रिगेडियर प्रदीप यदू

बता दे भोपाल में अहीर रेजिमेंट की मांग करने के लिए सैनिक व पूर्व सैनिकों के साथ उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए। अहीर रेजिमेंट मिशन के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व ब्रिगेडियर प्रदीप यदू ने कहा कि "देश की सुरक्षा और अखंडता बनाए रखने में यादव समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। विटनेस कॉल में देश की रक्षा के लिए चाहे पहले या दूसरा विश्व युद्ध हो या चीन के साथ रेजांगला का युद्ध या फिर पाकिस्तान के साथ कारगिल का युद्ध रहा हो; हर मोर्चे पर यादव समाज के वीरों ने शहादत दी है।"

1968 से लगातार अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग

1968 से लगातार अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग

प्रदीप यदू ने आगे कहा कि यादव समाज में हर जगह अपना शौर्य दिखाया है। उन्हीं वीर सैनिकों के सम्मान में यादव समाज भारतीय सेना में सन 1968 से लगातार अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग कर रहा है। इसलिए यादव समाज पूरे देश में लगातार जनजागृति कलश यात्रा निकाल रहा है। परमवीर चक्र से सम्मानित पूर्व सैनिक योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि "हम अहीर रेजिमेंट की मांग नहीं कर रहे हम तो देश पर मर मिटने का अधिकार मांग रहे हैं।"

मध्यप्रदेश के अलावा कई राज्यों के लोग पहुंचे भोपाल

मध्यप्रदेश के अलावा कई राज्यों के लोग पहुंचे भोपाल

यादव समाज के इस प्रदर्शन में मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र के राज्य मंत्री मुन्ना यादव भी शामिल हुए उन्होंने कहा कि जल्दी महाराष्ट्र में भी यही है रेजिमेंट की मांग को लेकर एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे देश में यादव समाज के लोग शामिल होंगे क्योंकि यह रेजिमेंट हमारा हक है। हम इसे लेकर रहेंगे। जन जागृति यात्रा में मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र राजस्थान के साथ ही कई राज्यों के लोग शामिल हुए।

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी इसी कुल में हुआ

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी इसी कुल में हुआ

अखिल भारतीय यादव महासभा के कार्यकर्ता सुनील यादव ने भगवान श्री कृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि "जिस कुल में भगवान श्रीकृष्ण जन्म लिया, क्या उसमें कोई योद्धा या राजा नहीं है। भारत माता को जब भी जरूरत हुई है हम यादव ने हमेशा भर भर के झोलियां दी हैं। हम चाहते हैं कि भारतीय सेना में एक अलग रेजिमेंट बनाई जाए। यादव समाज भारतीय आर्मी में अहीर रेजिमेंट की मांग करता है। जब तक यह रेजिमेंट नहीं बनेगी हम पीछे नहीं हटेंगे।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+