Bhopal Crime News : भोपाल में रेसलर खिलाड़ी का XUV कार से अपहरण, दिल्ली हरियाणा में पुलिस कर रही सर्चिंग

भोपाल में रेसलिंग की नेशनल खिलाड़ी का टीटी नगर स्टेडियम के पास से अपहरण, हरियाणा के नंबर की सफ़ेद कार से वारदात को दिया गया अंजाम, CCTV कैमरे में कैद पूरी घटना

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों के हौसले बुलंद नहीं हो रहे। अभी बैंक कर्मी के अपहरण का मामला सुलझा ही नहीं था कि रेसलर के अपहरण का मामला सामने आ गया। बताया जा रहा है कि टीटी नगर स्टेडियम के पास अपहरणकर्ता XUV कार से आए और इंटर स्टेट रेसलिंग खिलाड़ी का अपहरण कर फरार हो गए। आरोपी CCTV कैमरे में लड़की को कार में बैठाते हुए नजर भी आ रहे हैं। परिजन की शिकायत पर श्यामला हिल्स पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस हरियाणा दिल्ली में प्लेयर की सर्चिंग में जुटी हुई है। घटना 9 नवंबर की बताई जा रही है। जिस किशोरी का अपहरण हुआ है वे टीटी नगर स्टेडियम में प्रैक्टिस करने गई हुई थी।

भोपाल में रेसलर खिलाड़ी का XUV कार से अपहरण

पुलिस ने जानकारी देते बताया कि श्यामला हिल्स निवासी लड़की के पिता की निजी कंपनी में काम करते हैं उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी 15 साल की बेटी इंटरस्टेट रेसलिंग खिलाड़ी है। यह जवाहरलाल नेहरू स्कूल हबीबगंज में दसवीं की पढ़ाई करती है। 9 नवंबर को हर रोज की तरह वे सुबह 6 बजे काले रंग का स्कूटर एक्टिवा लेकर टीटी नगर स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद लड़की ना स्टेडियम पहुंची और ना ही घर वापस आई। जिसके बाद उसके पिता ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने श्यामला हिल्स थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि पिता की माने तो कोई उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है।

लड़की की तलाश कर रही है पुलिस ने टीटी नगर स्टेडियम के पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किया जिसमें लड़की सफेद रंग की कार में बैठे हुए दिखाई दे रही है हालांकि अभी पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया कि बच्ची को जबरन कार में बिठाया गया या अभी अपनी मर्जी से बैठ रही है सहायक पुलिस आयुक्त नागेंद्र पटेरिया ने बताया कि लड़की की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें दिल्ली एनसीआर में सर्चिंग कर रही हैं। जल्दी आ अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+