Bhopal News: राजधानी में राहुल गांधी के दौरे के बाद कार्यकर्ताओं को मिला टॉनिक, कई सीटों पर बदले समीकरण

Bhopal Rahul gandhi News: राजधानी में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोश उत्साह दोनों बढ़ गया है। बाली राहुल गांधी ने भोपाल में रोड शो किया हो लेकिन इसका असर भोपाल संभाग की सभी सीटों पर दिखाई दे रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो राहुल गांधी के रोड शो में उमड़े जान से लाभ ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को टानिक मिल गई है।

Workers got tonic after Rahul Gandhis visit to the capital, equations changed on many seats

बता दे की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में कांग्रेस की कई सीटों पर प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार काफी धीमी गति से चल रहा था। कई सीटों पर तो कार्यकर्ताओं का उत्साह नजर ही नहीं आ रहा था। लेकिन राहुल गांधी के सोमवार रात को भोपाल में रोड शो के बाद इसका असर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दिखाई दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भोपाल संभाग की सभी सीटों पर जोश और उमंग के साथ प्रचार-प्रसार किया।

Recommended Video

    राजधानी में राहुल गांधी के दौरे के बाद कार्यकर्ताओं को मिला टॉनिक, कई सीटों पर बदले समीकरण

    राहुल गांधी ने भोपाल में बिताई थी रात

    बता दे कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार की रात को भोपाल में ही रात बिताई उन्होंने पांच सितारा होटल में बैठक कर प्रदेश भर की सीटों का फीडबैक भी लिया। इस दौरान उन्होंने पीसीसी के चीफ कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला से लंबी बातचीत भी की। राहुल गांधी सोमवार को नरेला विधानसभा में सभा करने के बाद भदभदा के पास स्थित होटल में पहुंचे। जहां उनके साथ कमलनाथ सूर्य वाला सुरेश पचौरी भी साथ थे। इसके बाद राहुल गांधी ने दी रात तक इन नेताओं से प्रदेश की करीब 100 सीटों को लेकर फीडबैक भी लिया। राहुल गांधी ने दौरान कुछ नेताओं और उम्मीदवारों से मोबाइल फोन पर भी बात की।

    पीसी शर्मा के कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से की बात

    मंगलवार सुबह राहुल गांधी आज भोपाल शहर में निकले और उन्होंने दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार पीसी शर्मा के चुनाव कार्यालय पहुंचकर वहां कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इसके बाद में विदिशा सभा करने के लिए रवाना हो गए।

    कुछ सीटों के बदले समीकरण

    बता देंगे राहुल गांधी ने भले ही राजधानी भोपाल के कुछ भी विधानसभा क्षेत्र में अपना रोड शो किया हो लेकिन इसका असर भोपाल संभाग की कई सीटों पर देखने को मिल रहा है। चलिए आपको सिलसिले वर तरीके से हर सीट के बारे में बताते हैं जिन पर राहुल गांधी के रोड शो के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह बड़ा है।

    गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र

    गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने रविंद्र साहू झूमर वाला को प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने भाजपा की मौजूदा विधायक कृष्णा गौर चुनाव लड़ रही है। गौरतलब है कि इस विधानसभा क्षेत्र में कई सालों से भाजपा और गौर परिवार का राज है। कृष्णा गौर के ससुर दिवंगतपुर मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर किसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते थे। इसी के चलते यह क्षेत्र भाजपा का गढ़ बना हुआ है। यहां पर रविंद्र साहू झूमर वाला को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह कम देखा जा रहा था। लेकिन राहुल गांधी के रोड शो के बाद इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता एक्टिव होकर काम करता हुआ नजर आ रहा है। जिसका असर विधानसभा चुनाव के परिणामों पर भी पड़ सकता है।

    बैरसिया विधानसभा क्षेत्र

    बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस प्रत्याशी जय श्री हरीकरण के चुनाव प्रचार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह उतना नजर नहीं आ रहा था। लेकिन राहुल गांधी की सभा में उमड़ी भीड़ और जान से लाभ को देखकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी कांग्रेस कार्यकर्ता एक्टिव हो गए हैं। इसका असर बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयश्री हरीकरण का प्रचार प्रसार किया। टिकट नहीं मिलने से नाराज कई कांग्रेस के कार्यकर्ता भी आज प्रचार करते हुए नजर आए। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री की चिंता बढ़ गई है।

    हुजूर विधानसभा क्षेत्र

    भोपाल की चर्चित विधानसभा सीट हुजूर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आज प्रचार के दौरान उत्साह देखा गया। इसके अलावा रायसेन जिले की सांची विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आज धुआंधार प्रचार किया। यहां पर भी पिछले कई दिनों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश कम देखा जा रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+