Satna: वार्ड में हुई चोरी तो शराब दुकान में महिलाओं ने जड़ा ताला, शराब दुकान हटाने की करने लगी मांग
सतना 24 सितंबर। मध्यप्रदेश में शराबबंदी और शराब की दुकानों के विरोध का सिलसिला जारी है। पिछले महीने भाजपा नेता उमा भारती ने भोपाल में शराब की दुकान बंद करने के लिए पत्थर फेंका था। ऐसा ही सतना जिले के कोठी में आक्रोशित महिलाओं ने वार्ड 14 में स्थित शराब दुकान में ताला जड़ दिया। बताया गया कि वार्ड नंबर 13 रोयनी में चोरी के बाद महिलाओं ने शराब दुकान में जाकर जमकर हंगामा किया। महिलाओं का कहना था कि शराब दुकान के चलते आसपास दिन-रात बदमाशों का मजमा लगता है।

शराब दुकान के चलते चोरी और महिलाओं युवतियों से छेड़खानी हो रही है। शराब दुकान में हंगामा की खबर मिलते ही थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडेय मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाइस दी। करीब एक घंटे बाद मामला शांत हुआ। बताया गया की रात रोयनी वार्ड नंबर 13 में शिवमंगल दीन पाठक व राकेश पाठक के घरों में अज्ञात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर नकदी और जेवरात पार कर दिए। चोरों ने घर से चुराई पेटियों से माल निकालकर खेतों में फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने खेतों से कुछ सामान जब्त किया है।
चोरी की घटना का पता चलते ही महिलाएं शराब दुकान पहुंच गई और उस पर ताला जड़ दिया। महिलाओं ने कहा कि शराब दुकान के चलते चोरियां व अन्य अपराध घटित हो रहे हैं। मामला बढ़ता देख मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित तमाम लोग पहुंच गए। शराब दुकान हटाए जाने का ज्ञापन नगर परिषद अध्यक्ष सुखबनती बाई बुनकर एवं उपाध्यक्ष सौरव सिंह सहित वार्ड के वासियों के संग मिलकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ें- MP: समाजसेवा की अलख जलाने वाली सतना की अर्चना कुशवाहा को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित \












Click it and Unblock the Notifications