Bhopal news: निशातपुरा में महिला ने सिर दर्द को समझा भूत-प्रेत का साया, जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी

भोपाल के निशातपुरा इलाके में महिला ने सिर दर्द को भूत प्रेत का साया समझ लिया और कई दिनों तक तनाव लेती रही। तनाव में रहने की वजह से उसने घर पर जरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली।

woman understood headache as shadow of ghost incident of consuming poisonous substance

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के निशातपुरा (Nishatpura) इलाके में आत्महत्या का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां महिला ने खुद पर भूत का साया समझकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से बीमार थी। इसी बात को लेकर वे तनाव में थी। शुक्रवार को जब पति और बेटा घर से चले गए, तब उसने पानी में घोलकर जहरीला पदार्थ पी लिया।

निशातपुरा थाने के एएसआई हरिशंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि करोंद इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय ज्योति पटेल अपने पति लखन पटेल और बेटे के साथ रहती थी। पति व बेटा दोनों ही मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह पति और बेटा काम पर चले गए। इसके बाद महिला ने घर में पानी में घोलकर जहरीला पदार्थ पीलिया।

दोपहर में जब खाना खाने के लिए बेटा घर पहुंचा तो देखा मां बेसुध हालत में जमीन पर पड़ी हुई है। उनके मुंह से सफेद झाग निकल रहा है पास में एक गिलास पानी रखा था। जिसमें सफेद रंग का पाउडर जैसा पदार्थ घुला हुआ रखा था। यह देखकर बेटा घबरा गया और उसने तुरंत पड़ोसियों को आवाज देकर बुलाया और महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम करा कर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला ने तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया।

सिर दर्द को समझती थी भूत का साया

निशातपुरा थाना पुलिस को मृतक के पति ने बताया कि महिला की कुछ दिनों से बहुत ज्यादा तबीयत खराब थी। उसे बहुत ज्यादा सिर दर्द होता था। उसे लगता था कि उसके ऊपर भूत प्रेत का साया है। जिसके कारण सिर में हमेशा दर्द बना रहता है। इसी बात को लेकर वे तनाव में रहती थी। फिलहाल पुलिस अभी हत्या के इंगल से भी जांच कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+