सूदखोरी से परेशान महिला ने उठाया बड़ा कदम, भोपाल के अयोध्या नगर थाने में की थी शिकायत

सूदखोरी से परेशान एक महिला ने सुसाइड करने का प्रयास किया हैं। इससे पहले महिला राजधानी के अयोध्या नगर थाने में सूदखोर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा चुकी है। महिला ने बताया था कि आरोपी सूदखोर ₹5 लाख के बदले उससे डेढ़ करोड़ र

भोपाल,14 सितंबर। राजधानी में सूदखोरी से परेशान एक महिला ने सुसाइड करने का प्रयास किया हैं। इससे पहले महिला राजधानी के अयोध्या नगर थाने में सूदखोर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा चुकी है। महिला ने बताया था कि आरोपी सूदखोर ₹5 लाख के बदले उससे डेढ़ करोड़ रुपये मांग रहा है। जबकि महिला उसे 75 लाख से ज्यादा की रकम दे चुकी है, लेकिन सूदखोर महिला के घर और ऑफिस के बाहर आकर उसको गाली देता था और मानसिक रूप से परेशान करता था। जिससे परेशान होकर आज महिला ने यह कदम उठाया। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज जारी है।

महिला ने कहा था कि सुसाइड करने के अलावा उसके पास दूसरा रास्ता नहीं

महिला ने कहा था कि सुसाइड करने के अलावा उसके पास दूसरा रास्ता नहीं

खुदकुशी का प्रयास करने वाली महिला न्यू मिनाल रेसीडेंसी में रहती है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने सूदखोर से ₹5 लाख का कर्ज लिया था। जिसके बदले में अब तक उसको 77 लाख रुपए दे चुकी है। लेकिन सूदखोर उससे डेढ़ करोड़ रुपए की मांग कर रहा है। पैसा नहीं देने पर महिला के पति और बच्चे को अगवा कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करने के बाद मीडिया के सामने गुहार लगाते हुए बताया कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो सुसाइड करने के अलावा उसके पास दूसरा रास्ता नहीं है और महिला आज वो कदम उठा लिया।

महिला का आरोप सूदखोर ने ₹5 लाख की राशि को कर दिया ₹30 लाख

महिला का आरोप सूदखोर ने ₹5 लाख की राशि को कर दिया ₹30 लाख

महिला ने पुलिस से लिखित शिकायत में बताया था कि दिसंबर 2021 में उसने रितेश पांडे से उसने ₹5 लाख उधार लिए थे। जिसका वे 2 प्रतिशत महीना सूदखोर रितेश पांडे को ब्याज दे रही थी। लेकिन कुछ समय बाद इस देश में ₹5 लाख की जगह राशि बढ़ाकर ₹30 लाख कर दी। इसके बाद सूदखोर रितेश ने उससे एक एग्रीमेंट भी साइन करा लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे ऑफिस के बाहर आकर परेशान करता है। घर के बाहर आकर गाली बकता है।

थाना प्रभारी से जवाब देने को तैयार नहीं

थाना प्रभारी से जवाब देने को तैयार नहीं

महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि अगर रितेश को पैसा नहीं दिए वे मेरा जीना मुश्किल कर देगा। बता दे महिला बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करती है। महिला ने बताया था कि उसने अपने परिचितों से और रिश्तेदारों से पैसे लेकर रितेश के बैंक खाते में पैसे डाले। लेकिन रितेश डेढ़ करोड़ रुपए की मांग कर रहा है। महिला के पास 1.5 करोड़ मांगने की कॉल रिकॉर्डिंग भी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अब तक क्या जांच की सामने नहीं आया। थाना प्रभारी मीडिया बात नहीं करते हैं।

सूदखोरों से परेशान एक परिवार ने किया था सामूहिक सुसाइड

सूदखोरों से परेशान एक परिवार ने किया था सामूहिक सुसाइड

इससे पहले साल 2021 में राजधानी के आनंद नगर नगर क्षेत्र में एक ही परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। ये परिवार भी सूदखोरों से परेशान था और सूदखोरों के चंगुल में पूरी तरह से फंस चुका था। बेटियों की फीस न चुका पाने और सूदखोरों से मिलने वाली धमकियों से परेशान होकर इस परिवार के 5 सदस्यों ने सामूहिक सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूदखोरों को लेकर प्रशासन को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

ये भी पढ़ें : टिकट के पैसे मांगने पर NCC के जवान ने बस कंडक्टर को बुरी तरह पीटा, घटना का CCTV आया सामने

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+