कौन हैं रानी अग्रवाल जिन्होंने MP में खोल दिया आप के जीत के लिए दरवाजा
सिंगरौली,17 जुलाई। रेवड़ी कल्चर को लेकर भाजपा से चल रही जुबानी जंग के बीच आप पार्टी ने मध्य प्रदेश में धमाकेदार एंट्री कर ली है। दिल्ली व पंजाब पर कब्जे के बाद आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज कर अगले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। सिंगरौली नगर निगम पर अरविंद केजरीवाल की पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने महापौर का चुनाव जीत लिया है।

रानी अग्रवाल ने 9 हजार वोटों से जीत महापौर का चुनाव
दरअसल, रानी अग्रवाल महापौर का चुनाव 9 हजार मतों के अंतर से जीत लिया है। उन्हें टोटल 34,585 वोट मिले हैं। जबकि 2 स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह चंदेल को 25031 मिले। वहीं भाजपा उम्मीदवार चंद्रप्रताप विश्वकर्मा को 25233 वोट हासिल कर सके।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिंगरौली में किया था रोड शो
सिंगरौली में 6 जुलाई को प्रथम चरण में नगरीय निकाय चुनाव हुए थे। इस चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। वहीं आम आदमी प्रत्याशी रानी अग्रवाल के प्रचार करने के लिए दिल्ली से आम आदमी पार्टी के बड़े नेता प्रचार करने के लिए सिंगरौली पहुंचे थे। खुद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी आए थे। केजरीवाल ने इस दौरान सिंगरौली में रोड शो भी किया था।

मारवाड़ी परिवार से रानी अग्रवाल रखती हैं ताल्लुक
सिंगरौली की नवनिर्वाचित महापौर रानी अग्रवाल मारवाड़ी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनका लंबे समय से समाजसेवा और राजनीति से जुड़ाव रहा है। रानी ने पहला चुनाव वर्ष 2014 जिला पंचायत सदस्य के रूप में लड़ा था और जीत हासिल की थी। रानी को जिला पंचायत के अध्यक्ष बराबर मत मिले थे, लेकिन बराबर होने की वजह से हार का सामना करना पड़ा था।

कौन हैं आप की रानी अग्रवाल
बता दें कि रानी आग्रवाल आम आदमी पार्टी से पहले भाजपा में भी रह चुकी हैं। उन्होने वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी के ही टिकट पर विधायक का चुनाव भी लड़ा था। जहां उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी थी। इस दौरान उन्हें उन्हें 32167 वोट मिले थे, हालांकि वह चुनाव हार गई थीं।

सरपंच रह चुकी हैं रानी
रानी अग्रवाल बरगवां ग्राम पंचायत से सरपंच रह चुकी हैं। इसके साथ ही वह वार्ड नंबर 3 से जिला पंचायत सदस्य भी चुनी गई थी। वर्ष 1976 में जन्मीं रानी की शिक्षा 12वीं तक है। नगर निकाय चुनाव के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिंगरौली पहुंचकर रोड शो किया था और रानी को जिताने की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications