WhatsApp ग्रुप में बार-बार मांगता था 'गंदी फिल्में', CP कोड वर्ड से हुआ इंटरनेशनल गिरोह का खुलासा

Bhopal News, भोपाल। मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच के हत्थे एक ऐसा शख्स चढ़ा है, जिसके तार इंटरनेशनल पोर्नोग्राफी ग्रुप से जुड़ा होने की आशंका है। पुलिस पूछताछ में किसी बड़े गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है।

whatsapp group crazy kids member arrested in Bhopal

दरअसल, यह पूरा खेल वॉट्सअप ग्रुप पर खेला जा रहा था। चाइल्ड पोर्नोग्राफी रोकने के लिए मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच पिछले काफी समय से संदिग्ध वॉट्सएप मैसेज पर नजर रख रही थी। इसी दौरान क्रेजी किड्स नाम के एक वॉट्सअप ग्रुप में प्लीज सेंड CP (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) का मैसेज बार-बार भेजे जाने का पता चला।

whatsapp पर था क्रेजी किड्स ग्रुप

whatsapp पर था क्रेजी किड्स ग्रुप

इस पर क्राइम ब्रांच ने मामले की पड़ताल शुरू की। तब जानकारी में आया कि क्रेजी किड्स ग्रुप में भोपाल के इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी का 21 वर्षीय संजय पॉल भी शामिल है। संजय को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसके पास चाइल्ड पोर्नोग्राफी के सौ से ज्यादा वीडियो व फोटो मिले। पुलिस ने संजय को आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

ग्रुप का एडमिन बांग्लादेशी

ग्रुप का एडमिन बांग्लादेशी

जानकारी के अनुसार क्रेजी किड्स ग्रुप का एडमिन बांग्लदेश का रहने वाला है। ग्रुप में 113 भारतीय व 122 विदेशी लोग जुड़े हुए हैं। सभी सदस्य एक लिंक के जरिए जोड़े गए हैं। ग्रुप में चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री का ही आदान-प्रदान होता है। मध्य प्रदेश अपराध शाखा ने इस संबंध में केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर जानकारी उपलब्ध करवाई है।

जानिए कौन है आरोपी संजय पाल

जानिए कौन है आरोपी संजय पाल

एएसपी निश्चय झारिया के अनुसार संजय पाल भोपाल का ही रहने वाला है। यहां पर गन्ने का ठेला लगाता है, मगर लाइफ स्टाइल रईशों जैसी है। क्राइम ब्रांच ने संजय का मोबाइल सील कर दिया है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि संजय चाइल्ड पोर्नोग्राफी की यह सामग्री कहां से लेकर आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+