हमारे पास नरेन्द्र मोदी और देवदुलर्भ कार्यकर्ता, कांग्रेस के पास क्या है: CM Shivraj Singh Chauhan

भोपाल में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम शिवराज ने विधायकों को वर्क प्लान बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह सांसद अपना वर्क प्लान बनाकर PM को देते हैं। उसी तरह विधायक भी अपना कार्यक्रम बनाकर काम करें।

What do we have with Narendra Modi and Devdulrabh Karyakarta, Congress: CM Shivraj Singh Chouhan

Bhopal Bjp News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम अत्यंत भाग्यशाली है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है, जिसका जन्म भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए हुआ है। 100 वर्ष पूर्व एक नरेन्द्र (विवेकानंद) ने कहा था भारत माता फिर से अंगडाई ले रही है और विश्व गुरू के पथ पर अग्रसर हो रही है और आज दूसरे नरेन्द्र इसको पूरा कर रहे है। एक संपन्न, शिक्षित, विकसित भारत बनाने का काम हो रहा है।

सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में हम जीत का रिकार्ड बनायेंगे। कांग्रेस के पास क्या है। हमारे पास नरेन्द्र मोदी एवं देवदुलर्भ कार्यकर्ता है। कर्नाटक में राष्ट्र विरोधी ताकतें रंग दिखाने लगी है। भाजपा की सरकार में राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ सख्ती से पेश आएंगे। भाजपा सरकार से पूर्व प्रदेश की स्थिति क्या थी सभी को मालूम है।

लाडली बहना योजना से कांग्रेस घबराई हुई: CM

आज प्रदेश में विभिन्न एक्सप्रेस-वे दिए है। कांग्रेस के समय बिजली आती थी तो खबर बनती थी अब बिजली जाती है तो खबर बनती है। आज चारों दिशाओं और हर वर्ग के लिए प्रदेश में काम हो रहा है। भाजपा की कांग्रेस से कोई तुलना नहीं है। लाडली बहना योजना से कांग्रेस घबराई हुई है इसलिए नारी सम्मान की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण का मंत्र है। हमने कहा है तो बजट में प्रावधान भी किया है। कांग्रेस का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस बेरोजगारी भत्ते की बात करती है, हम बेरोजगारी भत्ता नहीं काम सीखो और पैसा कमाओ की बात करते है। इसलिए सीखो कमाओ योजना शुरू की है।

कांग्रेस की सरकार में चल रहा था तबादला उद्योग

सीएम ने कहा कि रोजगार के बारे में कांग्रेस को कठघरे में लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में तबादला उद्योग चल रहा था। इनके परिचितों के यहां आईटी की रेड भी पडी थी। हमने बच्चों की 64 लाख की फीस भरी है। किसानों का ब्याज माफ करके कांग्रेस के पाप उतार रहे है। श्री चौहान ने कहा कि विकास और जनकल्याण के काम में हमारा कांग्रेस कोई मुकाबला नहीं कर सकती है। इसलिए आमजन के बीच पहुंचकर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं।

सरकार चलाना भाजपा को आता है:मुरलीधर राव

पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल के अभियान को अभूतपूर्व बनाने जा रहे है। लोकसभा और विधानसभा में सम्मेलन होंगे। देश में अगर सरकार चलाना किसी को आता है तो भाजपा को आता है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीत रहे है और डंके की चोट पर जीत रहे है। मध्यप्रदेश दिल्ली के लिए मजबूत खंबा है। जैसा इतिहास गुजरात में रचा, वैसा मध्यप्रदेश में दोहरायेंगे। हमारी चुनौती कांग्रेस नहीं, भाजपा की जीत का इतिहास बनाना है।

अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्रों में भाजपा रिकार्ड सीट जीतेगी: राव

राव ने कहा कि भ्रष्टाचार ही कांग्रेस की पहचान है। सिंचाई और कृषि में मध्यप्रदेश ने रिकार्ड बनाया है और रोल मॉडल बना है, इसका श्रेय पार्टी नेतृत्व और CM को है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्रों में भाजपा रिकार्ड सीट जीतेगी। समाज को एक रखने का काम भाजपा ही कर सकती है। संत रविदास जी का मंदिर बनाना समाज को एक करने का कार्य है, जो सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। राव ने कहा कि भाजपा की छाती खोलेंगे तो अजा, अजजा ही निकलेंगे जैसे हनुमान की छाती में राम सीता निकले थे। भारत में टुकडे टुकडे गैंग के साथ कोई खडा है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस के नेता ऐसे लोगों के साथ जुडें हुए है, जिन्हें हमें सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर करना है।

मध्यप्रदेश संगठनात्मक दृष्टि से बहुत आगे: जामवाल

पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता आदर्श के रूप में है। यह कार्यकर्ता मध्यप्रदेश के रीढ की हड्डी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए गुजरात की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश संगठनात्मक दृष्टि से बहुत आगे है। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे से लेकर स्व. प्यारेलाल खण्डेलवाल जी ने कार्यकर्ता गढने का काम किया है। संगठन और सरकार के कार्यो की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश का नंबर वन राज्य है। केन्द्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो के प्रदेश में हर घर में लाभार्थी है, उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोडने का काम करना है। हमारे पूर्वजों ने हमें मंडल स्तर तक मजबूत किया है और अब हम सभी मिलकर शक्ति केन्द्र को मजबूत करें। आज हम देश और प्रदेश का विकास कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+