MP Police: पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश से बढ़ेगा अफसरों का तनाव, 7 हजार बल का करना होगा हर दिन मैनेजमेंट

MP Police News: मध्यप्रदेश में सोमवार से पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने की व्यवस्था शुरू होने जा रही है वीकली ऑफ के चलते हर दिन थानों के 7 हजार से ज्यादा का बल अवकाश पर रहेगा।

अकेले भोपाल और इंदौर में ही 1100 के लगभग का बल हर दिन अवकाश पर रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद डीजीपी सुधीर सक्सेना ने से लागू तो कर दिया है, लेकिन इतने बल का हर दिन मैनेजमेंट करना हर पुलिस अधीक्षक के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। प्रदेश के पुलिस कर्मियों की लंबे अरसे से मांग थी कि उन्हें साप्ताहिक अवकाश दिया जाए।

Weekly leave of MP policemen will increase tension of officers, management of 7000 force every day

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इससे पहले भी एक बार सप्ताहिक अवकाश दिए जाने का ऐलान कर चुके थे। लेकिन यह व्यवस्था कुछ ही दिन चली थी, दरअसल पुलिस बल कम होने के चलते जल्द ही इस पर विराम लगा दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में यह वादा किया था कि वह पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देगी। कमलनाथ के मुख्यमंत्री के बनने के बाद यह व्यवस्था कुछ दिन के लिए लागू भी हुई, लेकिन इसे फिर बंद करना पड़ा।

अब तीसरी बार फिर इस व्यवस्था को शुरू किया गया है। लेकिन इस बार डीजीपी ने स्वयं होमवर्क कर सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि यह व्यवस्था अब लागू ही रहेगी। इसके लिए सभी पुलिस अधीक्षकों को रविवार तक रोस्टर बनाकर अवकाश देने की व्यवस्था करना है। इन व्यवस्थाओं से प्रदेश में हर दिन 7200 के लगभग पुलिसकर्मी अवकाश पर रहेंगे।

मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि हर थाने में जो बल है, उसे 7 दिन के अनुसार एक-एक दिन साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। थानों में 50 हजार के करीब बल है, ऐसे में करीब 7 हजार यानी 14 फ़ीसदी बल हर दिन अवकाश पर रहेगा। इसी तरह थानों में टू आईसी बनाए जाएंगे। थाना प्रभारी जिस दिन अवकाश पर रहेंगे, उस दिन काम टू आईसी देखेंगे। इसके अलावा उप संभाग में जितने भी थाने आते हैं, उनके प्रभारी को अलग-अलग दिन अवकाश दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+