Bhopal News: पहली बार शुरू हुई भोपाल टू गोआ फ्लाइट को "वॉटर कैनन सलूट", रवानगी से पहले केक भी काटा
लंबे इंतजार के बाद भोपाल से गोवा के लिए मंगलवार से फ्लाइट शुरू हो गई है। पहले दिन गोवा से 144 यात्री भोपाल आए और भोपाल से 151 यात्री गोवा के लिए रवाना हुए।

राजधानी भोपाल में भोपाल वासियों की लंबी मांग के बाद करीब 6 साल बाद भोपाल से गोवा की बहू प्रशिक्षित फ्लाइट आखिरकार आज शुरू हो गई। पहले दिन करीब 144 यात्रियों को लेकर भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 12 बजे गोवा के मोपा एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट पहुंची। पहली बार शुरू की गई फ्लाइट का स्वागत वाटर कैनन सेल्यूट देकर किया गया। इसके बाद यही फ्लाइट दोपहर 12:15 बजे के बाद भोपाल से 151 यात्री लेकर गोवा के लिए रवाना हुई।
Recommended Video
भोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार फिलहाल शुरुआत में सप्ताह में 3 दिन यानी मंगलवार गुरुवार और शनिवार को यह फ्लाइट आवागमन करेगी। इसके बाद यात्रियों के रिस्पांस के बाद इस फ्लाइट के दिन बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर इंडिगो एयरलाइंस के हेड ग्लोबल सेल्स विनय मल्होत्रा ने बताया कि हम उत्तरी गोवा से नई उड़ान शुरू कर रहे हैं।
गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत के साथ विशेष रूप से गोवा जैसे पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए यह सीधी उड़ान सेवा की यात्रियों द्वारा बरसों पुरानी मांग को पूरा किया जा रहा है। छुट्टियां मनाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हम अपने यात्रियों को पसंदीदा गंतव्य तक यात्रा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हम यात्रियों को किफायती विकल्प देंगे। गोवा उड़ान का शेड्यूल भी पैसेंजर फ्रेंडली है। हम परेशानी मुक्त किफायती यात्रा अनुभव के अपने वादे पर कायम रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications