2023 में दिलाया प्रचंड बहुमत, अब लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत का मंत्र देंगे केंद्रीय मंत्री शाह: VD शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और बीजेपी मध्य प्रदेश के हम सभी कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि इस प्रचंड जीत के शिल्पी और रणनीतिकार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद अमित शाह का यह पहला प्रदेश दौरा है।

उन्होंने बताया कि आधुनिक राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह जी कार्यकर्ताओं को आने वाले लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। उनके इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

Vishnudutt Sharma gave information about Union Home Minister Amit Shah visit to Madhya Pradesh

हर कार्यकर्ता में जोश भरेंगे केंद्रीय गृह मंत्री

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम सभी ने देखा है कि विधानसभा चुनाव में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने किस प्रकार कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया था, जिसके बाद सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ हर बूथ पर सक्रिय हो गए थे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन का ही परिणाम था कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को अभी तक का सर्वाधिक वोट शेयर हासिल हुआ। लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं को उसी प्रकार श्री अमित शाह जी का मार्गदर्शन मिलेगा।

अंग्रेजों की गुलामी के प्रतीक कानून बदल दिए

शर्मा ने कहा कि हम सभी ने देखा है कि किस प्रकार देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने मुगलों और अंग्रेजों की गुलामी के प्रतीकों को समाप्त करने का संकल्प लिया है और वे एक-एक कर इन प्रतीकों से देश को मुक्ति दिला रहे हैं। उसी प्रकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ऐसे सैकड़ों कानूनों को बदल दिया है, जो अंग्रेजों की गुलामी के प्रतीक थे। उन्होंने अंग्रेजों के जमाने की आईपीसी को हटा दिया है और उसके स्थान पर नई न्याय संहिता चलन में लायी जा रही है।

पहले ग्वालियर, फिर खजुराहो के कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पहले ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां पर श्री शाह क्लस्टर की चारों लोकसभा की प्रबंध समितियों की बैठक लेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इसके उपरांत गृह मंत्री श्री अमित शाह जी सागर क्लस्टर के खजुराहो पहुंचेंगे और खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सभी 2293 बूथों की बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण, प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे गृहमंत्री

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि खजुराहो से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी भोपाल आएंगे और यहां पुराना मिंटो हॉल, जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का स्वरूप दिया है, में स्थापित पार्टी के पितृ पुरुष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके उपरांत केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह समाज के प्रबुद्धजनों तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहे प्रमुख नागरिकों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान श्री शाह उन्हें बताएंगे कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी किस प्रकार आगे बढ़ रही है। साथ ही आजादी के अमृतकाल में 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री जी के संकल्प के संबंध में प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगे, उनके सुझाव लेंगे।

कांग्रेस का चरित्र दोहरा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि जीतू पटवारी भगवान श्री राम की यात्रा निकालने से पहले पार्टी नेता दिग्विजय सिंह, सोनिया जी और राहुल जी से तो पूछ लें, क्या उन्होंने इसके लिए ओके कर दिया है? श्री शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी को पहले यह पता कर लेना चाहिए कि उनकी पार्टी की नीतियां क्या हैं, पार्टी चाहती क्या है, तब आगे बढ़ें। कांग्रेस के दोहरे चरित्र को देश और प्रदेश की जनता जानती है, लेकिन जो नए लोग पार्टी में आए हैं, उन्हें तो दोहरा चरित्र नहीं रखना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा किसी राजनीतिक दल का काम या पॉलीटिकल आयोजन नहीं था, लेकिन कांग्रेस ने इसके आमंत्रण को ठुकरा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+