Viral Video: 15 रुपए का एक भुट्टा, कीमत सुनकर केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते को नजर आई महंगाई
मंत्रीजी भुट्टा प्रेमी है और मौसम बारिश का है। तो उनके लिए गरमा-गरम भुट्टे का स्वाद सोने पर सुहागा से कम नहीं...लेकिन वायरल इस वीडियो में भुट्टा बेंचने वाले लड़के और मंत्री कुलस्ते के बीच बातचीत के मुताबिक 15 रुपए का एक
भोपाल, 21 जुलाई: अभी तक आम इंसान ही महंगाई से परेशान नजर आता है, लेकिन अब केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी महंगाई से परेशान होते नजर आए। सड़क किनारे एक लड़के से भुट्टे खरीदते हुए मंत्रीजी के वायरल वीडियो (viral video) को लेकर यही दावा किया जा रहा है। मंत्रीजी को पंद्रह रुपए का एक भुट्टा महंगा लग रहा है। वह भुट्टा बेचने वाले लड़के को कहते है कि भुट्टा तो यहाँ फ्री में मिलता है। कुछ कम नहीं करोगे।

अब महंगाई भुट्टा खाए जात है...!
सखी सईंया तो खूब ही कमात है, महंगाई डायन खाये जात है...महंगाई को लेकर बेहद लोकप्रिय यह गीत केंद्रीय इस्पात और पंचायत व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के इस वायरल वीडियो को देखकर याद कर रहे है। मंत्रीजी भुट्टा प्रेमी है और मौसम बारिश का है। तो उनके लिए गरमा-गरम भुट्टे का स्वाद सोने पर सुहागा से कम नहीं...लेकिन वायरल इस वीडियो में भुट्टा बेंचने वाले लड़के और मंत्री कुलस्ते के बीच बातचीत के मुताबिक 15 रुपए का एक भुट्टा महंगा है। भुट्टे के लिए पैसे देने अपनी जेव टटोल रहे मंत्रीजी के दिल की बात बाहर निकल ही आई।
भुट्टा तो यहाँ फ्री मिलता है..कुछ कम नहीं करोंगे
भुट्टा बेंचने वाले लड़के और मंत्रीजी के बीच चल रहे संवाद में लगता है कि 15 रुपए में एक भुट्टा...यह कीमत सुनकर मंत्रीजी का माथा ठनक गया। तभी वह लड़के को कहते है कि "भुट्टा तो यहाँ फ्री मिलता है, तुम कुछ कम नहीं करोंगे। इसके जबाब में लड़का बोला कि आपकी गाड़ी को देखकर मैंने ज्यादा पैसे नहीं बताए है। मैं भुट्टे इतने में ही बेचता हूँ। इसके बाद मंत्री कुलस्ते ने 15 रुपए का एक भुट्टा के हिसाब से तीन भुट्टे खरीदे और लड़के को पचास रुपए देते हुए आगे निकल गए।
Recommended Video

तुम कितने का एक भुट्टा लाते हो?
फग्गन सिंह कुलस्ते मप्र के मंडला संसदीय क्षेत्र से सांसद है। उनके वायरल इस वीडियो में वह भुट्टा बेचने वाले लड़के से पूछते है कि तुम कितने का एक भुट्टा लाते हो, इस पर लड़के ने बताया कि थोक में पांच रुपये का एक भुट्टा पड़ता है और दूर से लाना पड़ता है। लडके का यह जबाब सुनते ही मंत्रीजी के चेहरे पर मुस्कान बिखरी और अपने बटुए से लड़के को भुट्टे के पैसे देकर अपनी गाड़ी से आगे निकल गए।

भुट्टा खरीदने गाड़ी से उतरे मंत्रीजी का बनाया वीडियो
यह वीडियो किस लोकेशन का है यह तो पता नहीं लग सका, लेकिन कहा जा रहा है कि सड़क मार्ग से जब केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कही जा रहे थे, तो भुट्टे वाले के पास उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा ली। तभी वहां मौजूद किसी शख्स ने भुट्टे खरीदते हुए उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है।












Click it and Unblock the Notifications