बैरसिया में कांग्रेस से विधानसभा प्रत्याशी हो सकते हैं विनय मेहर, क्षेत्रीय लोगों ने कमलनाथ से किया अनुरोध
कमलनाथ से मिलकर बैरसिया विधानसभा के लोगों ने रखी स्थानीय प्रत्याशी बनायें जाने की मांग। जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने का किया अनुरोध।

Congress Berasia: मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर अभी से घमासान शुरू हो चुका है। राजधानी भोपाल की बैरसिया विधानसभा सीट पर पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। ऐसे में कांग्रेस के लिए ये सीट जीतना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। वहीं इस बीच बैरसिया में कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता और सर्मथक क्षेत्रीय नेता विनय मेहर को उम्मीदवार बनाए जाने के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ से मिले।
Recommended Video
चुनावी साल में नेताओं के साथ ही आमजन में भी चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है। इस क्रम में सोमवार को बैरसिया विधानसभा के आम लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर पहुंचकर बैरसिया विधानसभा में स्थानीय प्रत्याशी की मांग रखी। जिसमें बैरसिया विधानसभा के सैकड़ो लोगों ने लिखित में कमलनाथ को आवेदन देते हुए जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर को बैरसिया से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की।
कमलनाथ से बातचीत करते हुए लोगों ने कहा कि बैरसिया में कांग्रेस की लहर हर बार होती है, लेकिन अंत में कांग्रेस द्वारा बाहरी प्रत्याशी दिए जाने से इस विधानसभा में कांग्रेस जीत नहीं पाती। उन्होंने कहा की इस बार प्रचंड बहुमत से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत चुके विनय मेहर को कांग्रेस बैरसिया से प्रत्याशी घोषित करती है, तो निश्चित रूप से बैरसिया में बदलाव होना तय है।
गौरतलब है कि बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर कई नेता अपनी ताल ठोक रहे हैं। इनमें राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के सांसद प्रतिनिधि रामभाई मेहर भी शामिल है। इसके अलावा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जय श्रीहरि करण भी लगातार ग्रामों में पहुंचकर जनसंपर्क कर रही है। इसे देखते हुए जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर के समर्थक पूर्व सीएम कमलनाथ के पास पहुंचे और क्षेत्रीय नेता विनय मेहर को उम्मीदवार बनाए जाने का अनुरोध किया।
बैरसिया क्षेत्र के रौचक तथ्य
भोपाल में स्थित बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाके है। 2008 में हुए परिसीमन के बाद से ये सीट अनुसूचित जाति यानी एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। बता दे यहां पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दो बार ही जीत दर्ज कर पाई है। साल 1998 में कांग्रेस ने यह सीट जीती थी और इससे पहले 1957 में कांग्रेस यहां पर जीती थी। बैरसिया विधानसभा में करीब 2 लाख 35 हजार मतदाता है। जिसमें 1 लाख 22 हजार 873 पुरुष, 1 लाख 12 हजार 151 महिला मतदाता है और 5 अन्य थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
2018 के विधानसभा चुनाव में 11% के अंतर से हारी थी कांग्रेस
2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ये सीट जीते-जीते रह गई। पिछले चुनाव में भाजपा विधायक विष्णु खत्री को 77,814 (48%) वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री हरिकरण को 64,035 (39%) वोट मिले। वहीं हार का अंतर 13,779 रहा। जबकि निर्दलीय लड़े पूर्व विधायक ब्रह्मानंद रत्नाकर को 11,815 वोट मिले और बीएसपी के उम्मीदवार अनीता अहिरवार को 3199 वोट मिले। यह आंकड़े बताते हैं कि अगर विपक्षी वोट बिखरा नहीं होता तो, यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार जयश्री हरिकरण विधायक होती।
कौन है विनय मेहर












Click it and Unblock the Notifications