वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए CM Shivraj, बोले- सच्चा वीर बाल दिवस आज ही है
राजधानी भोपाल के गुरुद्वारा नानकसर में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए.

राजधानी भोपाल में गुरुद्वारा नानकसर में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में सहभागिता कर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के चरणों में नमन किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा की, सच्चा वीर बाल दिवस आज ही है। पूरे परिवार ने एक सप्ताह के अंदर ही देश, धर्म और संस्कृति के लिए अपनी शहादत दी थी। बचपन में मैंने छोटे साहिबजादों के बलिदान की कविता पढ़ी थी। उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला, सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। नवाब वजीर खान और उनके काजी ने दोनों साहिबजादों को दीवार में चुनवाने का फतवा दिया तो दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते रहे। डर व भय कभी भी उनके चेहरे पर नहीं आया।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा की, साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के बलिदान पर मैंने बचपन से एक कविता गाता रहा हूं- कहीं पर्वत झुके भी हैं, कहीं दरिया रुके भी हैं। नहीं रुकती रवानी है, नहीं रुकती जवानी है। गुरु गोविंद के बच्चे, उमर में थे अभी कच्चे। मगर थे सिंह के बच्चे, धर्म ईमान के सच्चे। गरजकर बोल उठे थे यूं, सिंह मुख खोल उठे हों ज्यूं।सचमुच में आज का दिन वीर बाल दिवस है। असली बाल दिवस है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मध्यप्रदेश में हमने भी तय किया कि हर साल वीर बाल दिवस मनाया जायेगा।
आज भी उनका शौर्य, उनका साहस विद्यमान है
इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा की, बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के दीवार में चुनने के दृश्य को एक पार्क में उकेरा जायेगा, ताकि लोग उसे देखकर उनके बलिदान को याद करें। ऐसा लग रहा है कि जैसे आज भी साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी हमारे बीच हैं। हमारे बच्चों के बीच हैं। आज भी उनका शौर्य, उनका साहस विद्यमान है। ऐसी शहादत विश्व के इतिहास में आज तक नहीं दी गई। साहबजादों का सर्वोच्च बलिदान हम सबको प्रेरणा देता है। हम इसका स्वरूप और बेहतर करेंगे, ताकि हर एक के मन में देश और धर्म के प्रति एक प्रेरणा जाग सके।
ये भी पढ़े- BJP ने किया मिशन 2023 का आगाज, Indore में लगी संभागीय मीडिया विभाग की पाठशाला












Click it and Unblock the Notifications