BJP ने किया मिशन 2023 का आगाज, Indore में लगी संभागीय मीडिया विभाग की पाठशाला

इंदौर में बीजेपी की संभागीय मीडिया विभाग का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने मीडिया विभाग के जुड़े पदाधिकारियों को जन सेवा और संगठन सेवा के खास टिप्स दिए हैं।

indore

मिशन 2023 के नजदीक आते ही बीजेपी अब मिशन इलेक्शन की तैयारियों में जुटी नजर आ रही है, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में बीजेपी की संभागीय मीडिया विभाग की पाठशाला लगाई गई, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने मीडिया विभाग के जुड़े पदाधिकारियों को जन सेवा और संगठन सेवा के खास टिप्स दिए हैं। सियासत का गढ़ कहे जाने वाला शहर इंदौर, बीजेपी का भी गढ़ कहलाता है, यही कारण है की संगठन ने मिशन 2023 की तैयारियां भी यहीं से शुरू करने का मन बना लिया है। इस बीच इंदौर में संभागीय मीडिया विभाग की पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने विभाग से जुड़े पदाधिकारियों को जन सेवा और संगठन सेवा का पाठ पढ़ाया है।

दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया

प्रशिक्षण वर्ग में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी, मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, वरिष्ठ नेता गोपीकृष्ण नेमा, गोविंद मालू, नरेंद्र सिंह सलूजा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दिव्या गुप्ता, सह प्रवक्ता दीपक जैन टीनू और रीतेश तिवारी समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हो चुका है सर्वप्रथम सभी प्रशिक्षणार्थियों ने पंजीयन करवाया पंजीयन स्थल पर पार्टी का साहित्य भी प्रदान किया गया उसके पश्चात् सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उद्घाटन सत्र में उपस्थित सभी वरिष्ठ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया।

विजयवर्गीय ने कही ये बात

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, जब मुझे इस विषय पर बोलने को कहा गया तो मुझे इस पर अध्ययन करने की आवश्यकता नहीं लगी, क्योंकि चाहे मध्यप्रदेश में 2003 से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही जिसमें विकास की गौरव गाथा लिखी गई या फिर देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के कोने-कोने में विकास की गंगा बहा रखी है।विजयवर्गीय ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार ने यह तय किया कि किसानों को उनके उत्पादन का सही मूल्य मिले इसके लिए सरकार ने व्यवस्थाएं की 2003 से पहले कोई सरकार एमएसपी लागू नहीं कर पाई थी, केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने किसानों की जरूरतों का ध्यान रखा कि आयात और निर्यात में किसान का नुकसान ना हो लेकिन इसके पूर्व शरद पवार की नीतियां ऐसी थी कि देश और किसान का चाहे कितना भी नुकसान क्यों ना हो जाए हमारी जेब भरनी चाहिए पूरे विश्व में आर्थिक मंदी के हालात है। परंतु भारत में माननीय मोदी जी के नेतृत्व में ऐसा अर्थ चक्र चल रहा है जिसके कारण देश की आर्थिक व्यवस्था सशक्त है। विजयवर्गीय ने कहा कि, पार्टी के मीडिया विभाग का कार्य सकारात्मकता के साथ प्रभावी ढंग से मीडिया के बीच रखना है।

ये भी पढ़े- Flashback 2022 : विकास के मामले में Indore ने पकड़ी रफ्तार, मिली कई बड़ी सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+