आपातकाल बरसी: संजय गांधी ने शकुनि की तरह फेंके थे पांसे, कमलनाथ की भी थी भूमिका: वीडी शर्मा
Bhopal Bjp News: भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने देश में आपातकाल की बरसी पर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि संजय गांधी ने शकुनि की तरह पांसे फेंककर इंदिरा गांधी की सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लागू किया था। और इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी नाथ से 1984 के दंगों का सच आज भी प्रदेश की जनता पूछना चाहती है।
राजधानी के कन्वेंशन सेंटर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान काली पट्टी बांधकर सवालों के जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि यह पट्टी आपातकाल की बरसी पर विरोध स्वरूप लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दौरे के पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को भोपाल आ जाएंगे और यहां होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। यहां देशभर की बूथ कार्यकर्ताओं की पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

आपातकाल की बरसी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि आज का दिन हम ब्लैक डे के रूप में देखते हैं और इसी वजह से आज भी देशभर के भाजपा कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। 25 जून 1975 को कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में अलोकतांत्रिक काम कर आपातकाल लागू किया था।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की दुहाई देकर विदेशों में भारत को बदनाम करने का जो कुचक्र आप चला रहे हैं, आपको जवाब देना चाहिए कि आपके पुरखों ने इस देश को आपातकाल की आग में क्यों झोंक दिया था? जनता की आवाज उठाने वालों को जेल की काल-कोठरी में क्यों ठूंस दिया था? जनता के सवालों को अखबारों के माध्यम से पूछने वाले निर्दाेष पत्रकारों को क्यों कैद किया था? देश के लोगों के मौलिक अधिकारों को क्यों कुचल दिया था? मैं राहुल गांधी और कांग्रेसियों से पूछना चाहता हूँ कि 21 महीनों में 11 लाख लोगों को जेल में डाल कर कांग्रेस किस तरह की जनसेवा करने में लगी थी?
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने में इंदिरा गांधी व उनके बेटे संजय गांधी ने जो भूमिका निभाई थी, दुर्भाग्य है उसमें मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी प्रमुख किरदारों में से एक थे। आज मध्य प्रदेश की जनता कमलनाथ जी पूंछना चाहती है कि आपकी भूमिका देश के लोकतंत्र की हत्या करने वाले किन किरदारों में थी। 84 के दंगे भी याद दिलाते हैं कि कमलनाथ जी आपकी क्या भूमिका थी, आज भी यह प्रश्न जनता के सामने खड़ा है।
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा जिनके हाथ 15 हजार सिखों के कत्ल से रंगे हो, वे आज प्रेम की बात रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस और केंद्रीय कांग्रेस जनता को बताएं कि उनका कमलनाथ को लेकर स्टैंड क्या है। कांफ्रेंस के दौरान मंत्री विश्वास सारंग और विधायक कृष्णा गौर भी मौजूद रही।
रोड शो में दिखेगी ''मप्र के मन में हैं मोदी'' की झलक
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने भोपाल प्रवास के दौरान विकास में एक और नई गाथा लिखेंगे। वे मध्य प्रदेश को दो नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। जिसमें इंदौर से भोपाल और भोपाल से जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का भोपाल में रोड शो होगा, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इस रोड शो में मध्य प्रदेश के मन में हैं मोदी का भाव दिखेगा। मध्य प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर हमेशा आशीर्वाद रहा है। रोड शो में इस आशीर्वाद की झलक दिखाई देगी। राजधानी में कार्यक्रमों के उपरांत प्रधानमंत्री शहडोल जाएंगे, जहां रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन करेंगे और आयुष्मान हितग्राहियों को कार्ड का वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए प्रदेश का एक-एक कार्यकर्ता उत्साहित और आतुर है। मध्यप्रदेश की धरती पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।
प्रधानमंत्री 10 बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे डिजिटली संवाद
वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा के लिए 26-27 जून बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा पूरी करके भारत आएंगे और उसके बाद उनका पहला दौरा भोपाल का होगा। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को मोतीलाल नेहर स्टेडियम जिसे हमने कुशाभाउ सभागार के नाम से सुसज्जित किया है। देशभर के 34 राज्यों के बूथों के ऐसे 3 हजार चयनित कार्यकर्ता आएंगे जिन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान में बड़ा योगदान दिया है। मोदी जी उनके साथ देश के 10 लाख बूथों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का मध्य प्रदेश के 1082 मंडल, 64,100 बूथों के साथ देशभर के सभी मंडलों व बूथों पर प्रधानमंत्री के संवाद का लाइव प्रसारण होगा।












Click it and Unblock the Notifications