मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान पार्ट-2, दो दिन में लाखों लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य

भोपाल, 25 अगस्त। मध्यप्रदेश में दो दिवसीय महा वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत के साथ ही इंदौर शहर में महावैक्सीनेशन के तहत 1 लाख 90 हजार शहरवासियों का 449 सेंटरों के माध्यम से वैक्सीनेशन किया जाएगा। बता दें पिछले कुछ माह पहले भी वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया था, जिसके तहत लाखों लोगों को शहर में वैक्सीनेशन करने के बाद प्रथम स्थान इंदौर शहर ने प्राप्त किया था।

Vaccination campaign Maha Abhiyan Part-2 started in Madhya Pradesh

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में अब तक 60 करोड़ से ज्यादा दी गई Corona Vaccine | वनइंडिया हिंदी

    इसी कड़ी में महा वैक्सीनेशन पार्ट-2 की तैयारी को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीबन 449 सेंटर निर्मित किए गए हैं। इन सेंटरों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो दिवसीय महा वैक्सीनेशन अभियान के तहत 190000 जिला स्तर पर वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है।

    बी एस सत्त्या, स्वास्थ्य विभाग अधिकारी इंदौर ने बताया कि वैक्सीनेशन सेंटर पर प्रथम व दूसरा डोज के साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए भी विशेष सेंटर निर्मित किए गए हैं, जहां पर गर्भवती महिलाएं सुविधा पूर्वक पहुंचकर अपना वैक्सीनेशन का टीका लगवा सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता जिला पंचायत के कार्यकर्ता सहित क्राइसिस कमेटी के सदस्य घर-घर दस्तक देकर वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्र भी पूर्ण रूप से वैक्सीनेशन से कवर किया जा सकें।

    इधर, भोपाल कलेक्टर अविनाश लावण्या ने राजधानी की जनता से अपील की है कि 25 एवं 26 अगस्त को मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोरोना टीकाकरण महाअभियान का दूसरा चरण चलाया जा रहा है। अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका जरूर लगवाएं।

    उज्जैन शहर में वैक्सीनेशन के महाभियान की शुरुआत को लेकर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने वैक्सीन लगाने वाले और पौधे लगवाने वाले दोनों को ही पुष्पमाल माला पहना कर सम्मानित किया। उज्जैन सांसद और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों के घर जा जाकर टीका लगवाने का अनुरोध किया।

    मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें उज्जैन तीसरे नंबर पर आया था। उज्जैन जिले में अब तक 75% लोगों को कोरोना महामारी से बचाव का निकाल लगाया गया है। दूसरे दोस्त के लिए बच्चे लोगों का वैक्सीनेशन 25 और 26 के अभियान में किया जाना है, जिसकी शुरुआत आज सुबह 9:00 बजे से पूरे जिले में की गई।

    उज्जैन जिले में करीब 606 सेंटर बनए गए हैं। इनमें से कई सेंटर आदर्श सेंटर के रूप में मनाए गए हैं उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी आदर्श सेंटर पर पहुंचे और उन्होंने वैक्सीन लगाने वाले और लगवाने वाले लोगों का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया।

    यहां पर उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि पूर्ण रूप से वेक्सिन नहीं लग जाता तब तक लोग सुरक्षित नहीं है। पूरे मध्यप्रदेश में 65% लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। अभियान के माध्यम से पहला और दूसरा डोज 25 और 26 को लगाया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+