Bhopal News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर केन्द्रीय मंत्री तोमर और राष्ट्रीय महासचिव ने दी वैज्ञानिकों को बधाई

चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक और केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सह प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देश के वैज्ञानिकों और देश-प्रदेश की जनता को बधाई दी है।

चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक एवं केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारत नित नए आयाम गढ रहा है। इससे भारत का गौरव बढ रहा है। श्री तोमर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और देश के वैज्ञानिकों को बधाई भी दी।

Union Minister Tomar and Vijayvargi congratulated scientists on the successful landing of Chandrayaan-3

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का झंडा बहुत उंचाई पर जा रहा है और अब चांद पर भी पहुंच गया है। भारत दक्षिणी धु्रव से चन्द्रमा की सतह पर पहुंचने वाला पहला देश बना है। यह अमृतकाल की सबसे बडी उपलब्धि है। यह संकल्प है कि भारत को विश्व में ताकतवर देश बनायेंगे, उसकी शुरूआत हो गयी है। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और देश के वैज्ञानिकों और इसरों की पूरी टीम को बधाई देता हूं।

Recommended Video

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर केन्द्रीय मंत्री तोमर और राष्ट्रीय महासचिव ने दी वैज्ञानिकों को बधाई

    केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही गौरवमयी है। आज भारत के आत्मविश्वास और संकल्प शक्ति की विजय हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प देश के सामने रखा है। चन्द्रयान-3 उसी संकल्प की बहुत बडी विजय है। मैं सभी वैज्ञानिकों और टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने बहुत बडी चुनौती को स्वीकार किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+