Jyotiraditya Scindia : भोपाल में PM मोदी के रोजगार मेले में वर्चुअली शामिल होंगे सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल भोपाल में रहेंगे भोपाल प्रवास के दौरान भी पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 10 लाख लोगों को नौकरी देने के लिए नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल भोपाल में रहेंगे। भोपाल प्रवास के दौरान सिंधिया पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 10 लाख लोगों को नौकरी देने के लिए नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। केंद्र सरकार ने सिंधिया को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में शामिल होने का निर्देश दिया है। सिंधिया के दौरे को लेकर राजधानी भोपाल में उनके समर्थकों ने तैयारियां शुरू कर दी है। भोपाल में बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कृष्णा घाडगे ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

सिंधिया इसी के चलते आज रात 8 बजे भोपाल आएंगे और 2 घंटे तक कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर बाद दिल्ली लौट जाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन के नेताओं की भी मौजूदगी हो सकती है। गौरतलब है कि पीएम मोदी शनिवार को 75 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने वाले हैं। इसी परिपेक्ष में भोपाल में भी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन में कार्यक्रम होने वाला है।
बता दे कल पीएम नरेंद्र मोदी सरकारी 10 लाख पदों पर भर्ती के लिए 22 अक्टूबर को रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे देश भर में रोजगार के सबसे बड़े अभियान की शुरुआत पीएम 70 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर करेंगे। मेले का शुभारंभ सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा। केंद्र सरकार इस अभियान के लिए अगले 18 महीने में इन सभी रिक्त पदों को भरेगी।












Click it and Unblock the Notifications