MP: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अतिथि शिक्षकों से किया हुआ अपना वायदा पूरा करवाया !

atithi shikshak mp News: कल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक कार्यक्रम पर पूरे प्रदेश के राजनीतिक विश्लेषकों की नजर थी। कल मुख्यमंत्री शिवराज की अतिथि शिक्षकों के साथ महापंचायत थी। वहीं अतिथि शिक्षक जो लगातार अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करते रहते है और ये वही अतिथि शिक्षक है, जिन्होंने साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की थी। और इस मामले को लेकर उस वक्त ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमल नाथ में ज़ुबानी जंग हुई थी, जो बाद में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार जाने का मुख्य कारण बना।

अब नई शिवराज सिंह चौहान की सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया की मदद से बनी है। बहुत समय से अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आशा कर रहे थे। और लगातार ढाई सालों से वो इसके लिए समय समय पर अपनी मांग विभिन्न माध्यमों से उठा रहे थे। सिंधिया समर्थक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कई बार सरकार बनने के बाद पुनः अतिथि शिक्षकों से मिले थे व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनकी उचित मांगों पर ध्यान देकर मान लेने की बात की थी।

Was the promise made by Union Minister Jyotiraditya Scindia to the guest teachers fulfilled?

सूत्रों के मुताबिक चुनाव से पूर्व अतिथि शिक्षकों की मांगों का मानने का श्रेय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है क्योंकि उन्होंने शिवराज को व केंद्रीय नेतृत्व को हाल में कई बार इस विषय पर ध्यान दिलाया था । इन मांगों को पूर्ति होना 68 हजार अतिथि शिक्षकों के लिए बहुत अच्छी खबर है , व अब इन्हें प्रतिमाह पहले से दोगुना मानदेय मिलना व शिक्षक भर्ती भर्ती में पचास प्रतिशत आरक्षण इनकी सभी परेशानियों का हल व सम्माजनक जीवन की पूर्ति करेगा।

बता दे कल राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा था कि अब महीने के हिसाब से अतिथि शिक्षकों को सैलरी दी जाएगी। सभी अतिथि शिक्षकों को अब दोगुना मानदेय मिलेगा। अब तक पीरियड के हिसाब से मानदेय मिलता था, लेकिन अब बदलाव किया जा रहा है। इसका लाभ करीब 68 हजार अतिथि शिक्षकों को मिलेगा।

अतिथि शिक्षक पंचायत में मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं की

  • अतिथि शिक्षकों को अब महीने के हिसाब से मानदेय की व्यवस्था होगी।
  • अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि -
  • वर्ग-1 में 9 हजार की जगह अब 18 हजार मिलेगा मानदेय
  • वर्ग-2 में 7 हजार की जगह अब 14 हजार मानदेय
  • वर्ग -3 में 5 हजार की जगह अब 10 हजार मानदेय मिलेगा
  • अतिथि शिक्षकों का अनुबंध पूरे एक साल का होगा।
  • शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षिकों को 25% की जगह 50% आरक्षण मिलेगा।
  • उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार अतिथि शिक्षकों को प्रतिवर्ष 4 और अधिकतम 20 अंक बोनस मिलेंगे।
  • महीने की निश्चित तारीख को मानदेय मिलने की व्यवस्था की जाएगी।
  • पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की दिशा में योजना बनाई जाएगी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने शिक्षा की व्यवस्था ठीक करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया था। गुरुजी, शिक्षाकर्मी और बाद में अतिथि शिक्षक फंस गए थे। सीएम शिवराज ने आगे कहा कि मैं आपकी योगदान को कभी भुला नहीं सकता। जब रेगुलर शिक्षक नहीं थे, तब अतिथि शिक्षक के रूप में आपको पढ़ने का दायित्व सौंपा गया। मुझे खुशी है कि अधिकांश अतिथि शिक्षकों ने अपनी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+