Bandhavgarh Tiger Reserve : बाघों की आजादी के लिए गांव होगा विस्थापित, 316 परिवारों ने दी सहमति

उमरिया, 10 अक्टूबर। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक अच्छी खबर जानवरों के पास वाले क्षेत्र में इजाफा को लेकर आई है। टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में सालों से काबिज ग्रामीण अब वहां से दूसरी जगह में जाने का मन बना चुके हैं। बीटीआर के कोर क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत गढ़पुरी के रहवासी अब पार्क प्रबंधन से तालमेल बनाकर दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए राजी हो गए। वहीं, प्रबंधन भी इसको लेकर जोर-शोर से तैयारियों में लगा हुआ है।

Umaria news, Bandhavgarh Tiger Reserve,

बताते चलें कि, गढ़पुरी गांव बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के खितौली कोर इलाके का मुख्य पंचायत है, जहां 590 परिवार निवास करता है। इनमें से करीब 316 परिवारों ने दूसरी जगह जाने के लिए सहमति दे दी है। उस गांव के खाली होने से न सिर्फ़ टाइगर सफारी का ग्रास लैंड बढ़ेगा, बल्कि इंसानों और बाघों के बीच होने वाली घटनाओं में कमी होगी।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक सुधीर मिश्रा ने जानकारी दी कि हाल ही के दिनों में बैठक सम्पन्न हुई थी, जिसके बाद गांव वालों के 316 परिवारों ने दूसरी जगह जाने के लिए सहमति दी है। इससे आगे की प्रक्रिया की जा रही है। कुछ ही महीने के अंदर इन स्थापित गांव वालों के अकाउंट में मुआवजा की राशि आवंटित की जाएगी। यही नहीं परिवारों के सहयोग के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन 1 अधिकारी को गांव में नियुक्त भी किया गया जो कि विस्थापित ग्रामीणों की मदद करेगा। जिससे विस्थापित होने वाले परिवारों इसी प्रकार की दिक्कत न आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+