Tiger Love Story : रॉ के पीछे बजरंग दीवाना, MP के Bandhavgarh Tiger Reserve में चल रही अनोखी प्रेम कहानी

उमरिया, 8 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ के विश्वविख्यात टाइगर रिजर्व में इन दिनों एक अनोखी प्रेम कहानी चल रही है। इस कहानी के किरदार रॉ और बजरंग हैं। रॉ, टाइगर रिजर्व की बाघिन है, जबकि बजरंग बाघ। बजरंग के प्यार में रॉ भद्रशिला तालाब और उसके आसपास आना-जाना बदस्तूर जारी है। इस क्षेत्र में सक्रिय बजरंग यहां रॉ के शावकों के आने जाने में भी खलल नहीं डाल रहा है।

भद्रशिला तालाब किनारे हो रहा मिलन

भद्रशिला तालाब किनारे हो रहा मिलन

ददराहा फीमेल रॉ इस समय भद्रशिला तालाब और उसके आसपास आना-जाना बेरोकटोक जारी है। इस इलाके में सक्रिय रहने वाले बजरंग को रॉ के शावकों का यहां आना-जाना भी परेशान नहीं कर रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी रेंज में रोड किनारे स्थित भद्रशिला तालाब किनारे इस समय बजरंग बाघ अपना कब्जा जमा रखा है। इस इलाके में किसी दूसरे जानवरों का आना आसान नहीं है लेकिन ददरहा फीमेल रॉ अपने चार शावकों के साथ यहां अक्सर देखी जाती है और ऐसा इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि बजरंग का उसके प्रति प्यार लगातार बढ़ता जा रहा है।

परवान चढ़ रही प्रेम कहानी

परवान चढ़ रही प्रेम कहानी

इस इलाके में बाघिन रॉ के साथ उसकी प्रेम कहानी परवान चल रही है। बाघिन के साथ उसके 4 शावक भी रहते हैं, लेकिन बजरंग रॉ के शावकों को कोई नुकसान नहीं करता। भद्रशिला तालाब के किनारे आए दिन बजरंग और रॉ को मिलते हुए लोग देख सकते हैं। यही कारण है कि दादरहा फीमेल रॉ और भीम की शावक बजरंग इस समय सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बने हुए हैं। मगधी रेंज से बांधवगढ़ के जंगल में आने वाले सैलानियों को अक्सर इन दोनों के दीदार हो जाते हैं।

बाघिन रॉ के शावक भी सुरिक्षत

बाघिन रॉ के शावक भी सुरिक्षत


बाघिन रॉ के साथ उसके 4 शावक हैं लेकिन वे भी बजरंग के पास खुद को पूर्ण तरीके से अपने आप को महफूज सुरक्षित मानते हैं। जंगल में अक्सर बाघ बाघिन के शावकों पर हमला कर देता है लेकिन बाघ बजरंग ने अभी तक ऐसा नहीं किया है। बजरंग के साथ रहने के दौरान रॉ भी अपने बच्चों को लेकर सुरक्षित दिखाई देती है। यह बजरंग का रॉ के प्रति प्यार ही है कि वह उसके शावकों को भी सुरक्षा प्रदान कर रहा है।

बजरंग के पिता भीम का भी था क्षेत्र में वर्चस्व

बजरंग के पिता भीम का भी था क्षेत्र में वर्चस्व

बजरंग इस क्षेत्र में बिल्कुल किसी राजा की तरह ही रहता है। बताते चलें इस इलाके में कभी बजरंग के पिता भीम का वर्चस्व था और इससे लगे इलाके महामन में बजरंग की मां महामन फीमेल का कब्जा था। यही कारण है कि इस इलाके में जन्में बजरंग ने अपना बर्चस्व यहां कायम रखा है। बजरंग के साथ उसका 1 भाई और 1 बहन और थे जिन्होंने बांधवगढ़ टाइगर क्षेत्र के दूसरे इलाके में अपना कब्जा जमाया हुआ है। बजरंग अपने पिता भीम पर पूरी तरह गया था यही कारण है कि विशालकाय शरीर के कारण ही प्रबंधकों ने इसका नाम बजरंग रख दिया है।

भद्रशिला तालाब के किनारे अक्सर देखे जाते हैं जोड़ें

भद्रशिला तालाब के किनारे अक्सर देखे जाते हैं जोड़ें

दरअसल यह तालाब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन के अंतर्गत आता है। नेशनल हाईवे के किनारे 1 विशाल तालाब है जिसका नाम भद्रशिला तालाब है। भद्रशिला तालाब के बारे में यह कहा जाता है यह चाहे कितनी भी गर्मी पड़े कभी नहीं सूखता। इसीलिए इस तालाब के आसपास अक्सर जंगली जानवर नजर आते हैं। यहां बाघों का जोड़ा भी दिखाई देता है और चीतल सांभर सहित दूसरे वन्य जानवर भी अक्सर नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+