शिवराज को सीएम बनाने के लिए उमा ने दिए 6 दिन

जिसे सेवाकरते हुए उमा छह दिनों तक भाजपा के लिए मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगी और पार्टी के लिए वोट जुटाएंगी।भोपाल में अपने आवास पर उमा ने एक प्रेसवर्ता में इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि पार्टी ने उनसे 6 दिन का वक्त मांगा है। लेकिन अगर जरुरत पड़ा तो पार्टी उनसे ज्यादा वक्त भी मांग सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा को जितने समय की जरूरत होगी, वे उतना समय देंगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा 150 से ज्यादा सीटें जीतकर तीसरी बार सरकार बनाएगी।
उमा ने उम्मीद जताई की भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के बाद देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उमा भारती ने कहा कि मोदी जनता की पसंद हैं और उनका प्रधानमंत्री बनना देश की जरूरत है। वहीं कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के बयानों की आलोचना करते हुए उमा ने कहा कि राहुल जिन आदिवासियों को संसद ले जाने की बात कर रहे है, वे पहले उन आदिवासियों को अपने ड्राइंग रूम तक ले जाएं जिनके यहां उन्होंने खाना खाया था।












Click it and Unblock the Notifications