मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा घोषित की गई नई शराब नीति अन्य राज्यों के लिए भी बनेगी मॉडल नीति: पूर्व CM Uma Bharti

उमा भारती ने कहा कि सीएम शिवराज द्वारा घोषित की गई नई शराब नीति अन्य राज्यों के लिए भी मॉडल नीति बन जाएगी। उमा ने बताया कि मध्यप्रदेश पहले से ही गौ वंश पर आधारित ऑर्गेनिक खेती में बहुत आगे बढ़ चुका है।

Uma Bharti praised CM Shivraj Singh Chouhan for new liquor policy Of mp

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नई शराब नीति को लेकर मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की है। उमा भारती ने कहा कि इस शराब नीति से मेरे बड़े भाई ने व्यक्तिगत तौर पर मुझे परम संतोष एवं गौरव प्रदान किया है। मुझे विश्वास है कि शिवराज जी द्वारा घोषित की गई नई शराब नीति अन्य राज्यों के लिए भी मॉडल नीति बन जाएगी। उमा ने बताया कि मध्यप्रदेश पहले से ही गौ वंश पर आधारित ऑर्गेनिक खेती में बहुत आगे बढ़ चुका है। 'शराब छोड़ो दूध पियो' अभियान को हम और सशक्त करके सरकार का सहयोग करेंगे।

शिवराज सिंह ने अपनी सरकार के इरादे स्पष्ट कर दिए: उमा भारती

शिवराज सिंह ने अपनी सरकार के इरादे स्पष्ट कर दिए: उमा भारती

बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और पूर्व सीएम उमा भारती ने नई शराब नीति को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद की कल सायंकाल हुई बैठक में हमारी सरकार के द्वारा घोषित की गई शराब नीति एक ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी निर्णय है, इसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का मध्यप्रदेश के सभी नागरिकों खासकर के महिलाओं की तरफ से अभिनंदन। शराब की दुकान के सामने बैठकर शराब पीने का पूर्णतया: निषेध।

उमा ने कहा कि पूरे प्रदेश के अहाते बंद करने का निर्णय एवं शराब पीकर वाहन चलाने पर सजा के प्रावधान इस नीति के वह विशेष अंग हैं, जो शराब नीति के लिए मध्यप्रदेश को मॉडल स्टेट बना रहे हैं। उमा भारती ने कहा कि शिवराज सिंह ने अपनी सरकार के इरादे स्पष्ट कर दिए कि जनहित हमारे लिए सर्वोपरि है। इस शराब नीति का यह बिंदु बहुत महत्वपूर्ण है कि जिन शराब की दुकानों के लिए भारी जन विरोध हुआ है उनकी नीलामी ही नहीं होगी।

उमा ने शराब की दुकान में मारे थे पत्थर

उमा ने शराब की दुकान में मारे थे पत्थर

बता दे मध्यप्रदेश में पिछले कई महीनों से प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती नशा मुक्ति अभियान चला रही हैं। साथ ही वे वे प्रदेश में जारी शराब नीति में बदलाव को लेकर लगातार मांग कर रही है। इतना ही नहीं उमा भारती ने भोपाल के अयोध्या नगर में स्थित शराब की दुकान में पत्थर भी मारे थे। पूर्व सीएम उमा भारती ने कई बार सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने सरकार को चेतावनी तक दे डाली। जिसके बाद कल कैबिनेट की बैठक में शराब नीति को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया। उमा भारती द्वारा दिए गए सभी सुझावों को कैबिनेट ने शराब नीति में शामिल करते हुए उसे पास कर दिया।

भाजपा सरकार ने लिया ऐतिहासिक निर्णय

भाजपा सरकार ने लिया ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में शराब सेवन को हतोत्साहित करने की दिशा मे राज्य की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। कैबिनेट ने प्रदेश में संचालित सभी अहातों को बंद करने, शॉप बार पर मदिरापान की सुविधा खत्म करने व शराब दुकान पर सिर्फ शराब की बिक्री करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

धार्मिक स्थल से शराब दुकानों की दूरी को 50 से बढ़ाकर 100 मीटर कर दिया

धार्मिक स्थल से शराब दुकानों की दूरी को 50 से बढ़ाकर 100 मीटर कर दिया

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ने बताया कि शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों से भी शराब दुकानों की दूरी को 50 से बढ़ाकर 100 मीटर कर दिया गया है। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती बढ़ाई जाएगी। मिश्रा ने बताया कि शराब नीति का यह बिंदु बहुत महत्वपूर्ण है कि जिन शराब की दुकानों के लिए भारी जन विरोध हुआ है उनकी नीलामी ही नहीं होगी।

Recommended Video

    MP में बंद होंगे सभी अहाते,दुकानों में बैठकर पीने की अनुमति नहीं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+