MP Latest News : आदिवासी कांग्रेस विधायक का अजीबोगरीब प्रदर्शन, बिजली बिलों का एप्रन पहनकर पहुंचे विधानसभा
विधानसभा में बिजली के बिलों को लेकर कांग्रेस विधायक का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। विधायक आज बिजली के बिलों का पंपलेट पहनकर आज विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि ना मीटर है ना बिजली तब भी आदिवासियों की बिला आ रहे हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक को अजीबोगरीब ड्रेस पहने देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल कांग्रेस विधायक फुन्देलाल मार्को बिजली के बिलों का एप्रन पहनकर पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने आदिवासियों का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि न बिजली है, न मीटर है फिर भी आदिवासियों के बिजली के बिल आ रहे हैं। बता दे मध्यप्रदेश विधानसभा में पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र चल रहा है।

Recommended Video
विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में बिजली के बिलों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बिजली बिल के मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के समय 100 यूनिट तक बिजली ₹100 में मिलती थी। इस पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने पलटवार करते हुए कहा कि हम ₹100 में 100 यूनिट बिजली 90 लाख लोगों को दे रहे हैं। मंत्री तोमर ने कहा कि ये लोग कान खोल कर सुन ले, आप लोग घोषणा करते हो, हम काम करते हैं। वहीं पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने कहा कि हम सदन में उर्जा मंत्री का झूठ सुनने नहीं आए। विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में बिजली मिल नहीं रही, लेकिन बिल हर महीने पहुंच रहे हैं। जब बिजली नहीं मिल रही तो बिजली बिल क्यों ?
कांग्रेस विधायक फुन्देलाल मार्को ने बिजली बिल दिखाते हुए कहा कि आदिवासियों पर रहम करो सरकार। उन्होंने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी बिल देकर आदिवासियों पर अत्याचार कर रही है सरकार। फुन्देलाल मार्को ने कहा कि न बिजली है, न मीटर है फिर भी आदिवासियों के बिजली के बिल आ रहे है। बिजली के बिलों से आमजन भी परेशान है, कांग्रेस की सरकार में 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली मिलती थी, जिसे भाजपा ने बन्द कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications