Bhopal News: बरखेड़ा-बुधनी के बीच रेलवे की थर्ड लाइन का ट्रायल, 95 किमी प्रति घंटे की स्पीड के साथ चली ट्रेन

Bhopal News: पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल के भोपाल इटारसी रेल मंडल पर बरखेड़ा बुधनी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर आज सुबह से रेलवे द्वारा तेज गति के साथ स्पीड ट्रायल शुरू हुआ। रानी कमलापति से एक स्पेशल ट्रेन बुधनी के लिए रवाना हुई।

तीसरी रेल लाइन पर अधिकारियों द्वारा पहले पूरी लाइन की जांच की गई। फिर इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा पूरी स्पीड के साथ ट्रायल किया गया। इसके बाद इंजन की स्पीड के आधार पर इस लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों की गति निश्चित की गई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रायल लगातार किया जाएगा। इसके बाद नियमित रेल यातायात प्रारंभ हो जाएगा।

Trial of third line of railway between Barkheda-Budhani, train ran with speed of 95 km per hour.

रेलवे प्रवक्ता ने लोगों के लिए सुरक्षात्मक चेतावनी जारी करते हुए कहा कि रेलवे भूमि के अंदर खुले हुए संपर्क फाटक के अलावा अनाधिकृत रूप से प्रवेश करना इंडियन रेलवे की धारा 147 के तहत गैर कानूनी है, जिसमें 6 माह की जेल अथवा ₹1000 अथवा दोनों दंडों का प्रावधान है।

रेलवे ने कामायनी एक्सप्रेस को किया विस्तारित

भोपाल रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दिनांक 10 दिसंबर से गाड़ी संख्या 11071 / 11072 कामायनी एक्सप्रेस की सेवा का विस्तार बलिया स्टेशन तक किया जा रहा है। विस्तार के पश्चात गाड़ी बनारस स्टेशन के स्थान पर वाराणसी स्टेशन पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 11071 एलटीटी बनारस कामायनी एक्सप्रेस शाम 7.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वही गाड़ी संख्या 11072 बनारस लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस बलिया स्टेशन से दोपहर 12:45 प्रस्थान करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+