Bhopal News: सोशल मीडिया पर नर्मदापुरम की 30 वर्षीय युवती से दोस्ती कर बातों में फंसाया और फिर किया रेप

Bhopal News: नर्मदा पुरम की रहने वाली 30 वर्षीय युवती की सोशल मीडिया के माध्यम से भोपाल में रहने वाले युवक से दोस्ती हुई थी जल्द ही दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी दौरान युवक नर्मदा पुरम पहुंचा और युवती को जबरन अपने साथ घर ले आया। जहां पर उसने अपने जन्मदिन की पार्टी मनाने के दौरान युवती के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद शादी का झांसा देकर चुप कर दिया। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया और धमकाया। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर के दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trapped a girl from Narmadapuram by befriending her on social media and then the incident happened

एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय युवती नर्मदा पुरम जिले की रहने वाली है कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती बंगरसिया में रहने वाले दीपेश यदुवंशी से हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। इसी बीच 6 सितंबर को दीपेश नर्मदा पुरम युवती से मिलने पहुंचा। जहां पर उसने बताया कि उसका जन्मदिन है। इसके बाद वे उसे जन्मदिन मनाने के बहाने अपने साथ अगवा कर भोपाल ले आया। यहां पर उसने बंगरसिया स्थित अपने घर में युक्ति के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने जल्द शादी करने की बात कहते हुए से चुप कर दिया।

इसके बाद वे नर्मदापुरम पहुंचकर युवती का शारीरिक शोषण करने लगा। हाल ही में युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया और युवती को जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। इसके बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत की थी, क्योंकि युवती के साथ पहली बार मिसरोद इलाके में रेप हुआ था। इस कारण पुलिस ने शून्य पर केस दर्ज कर डायरी मिसरोद थाना पुलिस को भेज दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+