MP में 10 IAS अधिकारियों के विभागों में हुआ फेरबदल, जानें किसको कौन सा विभाग मिला
एमपी में प्रशासनिक फेरबदल की शुरुआत 10 आईएएस अफसरों के विभागों में बदलाव के साथ शुरू हुई। बुधवार को ये आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए।
भोपाल,8 सितंबर। एमपी में प्रशासनिक फेरबदल की शुरुआत 10 आईएएस अफसरों के विभागों में बदलाव के साथ शुरू हुई। बुधवार को ये आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए। इससे पहले कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने भी तबादलों पर रोक हटी दी थी। अब प्रदेश में 17 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच विभागों के तबादले हो सकेंगे।

इन अधिकारियों को मिले नए विभाग
1991 बैच के आईएएस अफसर मनु श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का जिम्मा दिया गया है वे राजस्व मंडल ग्वालियर में प्रशासकीय सदस्य थे। इसके अलावा 1992 बैच की आईएएस अधिकारी स्मिता भारद्वाज को मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है वर्तमान में कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग में प्रमुख सचिव थी।
1996 देव राठौर को राजस्व मंडल ग्वालियर में प्रशासकीय सदस्य बनाया है राठौर वर्तमान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में प्रमुख सचिव हैं। मई 1998 बैच के निकुंज श्रीवास्तव को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है श्रीवास्तव नगरीय प्रशासन एवं विकास में से आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास विभाग में प्रजेंट प्रमुख सचिव के साथ ही मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड में प्रबंध संचालक अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे।
2020 बैच के शोभित जैन को मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग में सदस्य सचिव बनाया गया है। जैन वर्तमान में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग भोपाल में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा 2003 बैच की आईएएस ऑफीसर अलका श्रीवास्तव को राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग में रजिस्ट्रार बनाया गया है। अलका पहले राज आज आयोग में सदस्य सचिव थी और राज्य उपभोक्ता प्रतितोष अन विवाद आयोग में रजिस्टर का अतिरिक्त प्रभार देख रही थी।
2008 के बैच के आईएएस अधिकारी भरत यादव को नगरीय प्रशासन एवं विकास में विकास सह आयुक्त इसके साथ मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल में आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2008 बैच के अधिकारी आलोक कुमार सिंह को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वर्तमान में पंचायत राज के संचालक थे।
2009 बैच के अमरपाल सिंह को पंचायत राज्य मध्य प्रदेश का संचालक बनाया गया। सिंह फिलहाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव हैं। वहीं 2011 बैच के वीरेंद्र कुमार को उप सचिव बनाया गया फिल्म कुमार वर्तमान में राजस्व मंडल एमपी ग्वालियर के सचिव हैं और उनके पास विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ग्वालियर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी है।












Click it and Unblock the Notifications