बाघिन रीना अब रातापानी अभ्यारण से पहुंची महाराष्ट्र, रेडियो कॉलर से मिली लोकेशन
पर्यटक पर हमला करने वाली रीना बाघिन अब रातापानी अभ्यारण से महाराष्ट्र के अमरावती पहुंच गई है। उसके गले में लगे रेडियो कॉलर से उसकी लोकेशन की जानकारी मिली है।
रातापानी अभ्यारण की बाघिन रीना के मूवमेंट महाराष्ट्र की तरफ होने से अब वन विभाग के अधिकारी चिंतित हो गए हैं। रेडियो कॉलर के जरिए विभाग को मिली है। इस समय रीना 700 से अधिक किलोमीटर की दूरी तय करके अमरावती पहुंची है। उसको एक साल पहले सतपुड़ा के जंगल में छोड़ा गया था। अब विभाग ने उसकी सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र की सीमा से लगे प्रदेश के विभिन्न जिलों के रेंज अफसरों के जरिए बाघों की निगरानी और सर्चिंग करवा रहा है।

कई दिनों से लापता थी रीना
संजय टाइगर रिजर्व में खूंखार बाघिन के नाम से फेमस रीना कुछ महीनों से लापता थी। लेकिन अब उसकी लोकेशन महाराष्ट्र के अमरावती के पास मिल रही है। रीना को कुछ महीनों पहले रातापानी अभ्यारण में छोड़ा गया था, लेकिन रीना यहां से 700 किलोमीटर का सफर तय करके महाराष्ट्र के अमरावती के पास पहुंच गई है।
सजा काट चुकी है रीना
रीना से पहले संजय टाइगर के बफर एरिया में 2 साल पहले एक आदमी पर हमला कर चुकी थी। इस हमले में आदमी की मौत भी हो गई थी। को बांधवगढ़ के एक इंक्लोजर में बंद कर दिया था। 1 साल पहले ही उनका मुंह में सामान्य होने के बाद उसको सतपुड़ा के जंगलों में रेडियो कॉलर लगा कर छोड़ा गया था ताकि उसका मूवमेंट वॉच किया जा सके। लेकिन रीना कुछ महीनों से लापता थी लेकिन अब उसके गले में लगा रेडियो कॉलर उसकी लोकेशन बता रहा है और वह महाराज के अमरावती के पास जंगल में घूम रही है। रीना ने वन विभाग की चिंता को बढ़ा दिया है। फिलहाल वन विभाग रीना की सर्चिंग में लगा हुआ है लोकेशन के आधार पर इस को ट्रेस किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications