Bhopal News: भोपाल के कलियासोत में एक बार फिर दिखा टाइगर का मूवमेंट, सैलानियों की घुसपैठ जारी

Bhoapl news: राजधानी भोपाल के कालियासोत इलाके में बाघ का मूवमेंट लगातार नजर आ रहा है। इसके बावजूद सैलानी बाग के एरिया में घुस रहे है। कल टाइगर डे पर सैलानियों को द संस्कार वैली स्कूल के पास टाइगर दिखाई दिया, जहां किसी ने उसका वीडियो भी बना लिया।

वहीं वन विभाग का कहना है कि बाघ शहरी क्षेत्र में नहीं आ रहा बल्कि पर्यटक खुद टाइगर के एरिया में घुस रहे हैं। अब इनको रोकने के लिए वन विभाग ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मूड बनाया है। कल कुछ लोग टाइगर की रील ब्लॉग बनते नजर आए। अब इन लोगों के खिलाफ वन विभाग शक्ति करने की तैयारी कर रहा है।

Tiger movement seen once again in Kaliyasot tourists made video

बढ़ रहा टाइगर मूवमेंट

गौरतलब है कि केरवा और कालियासोत क्षेत्र में अक्सर टाइगर के मूवमेंट देखने को मिलते रहते हैं। इसी तरह जंगल से लगे गांव चीचली में भी गांव वालों का अक्सर टाइगर से सामना सामना होता रहता है। लोग बाघ को सामने से देखकर उसे उकसाते नहीं, बल्कि उसके रास्ते से अलग हो जाते हैं।

बाघों के संबंध में वन विभाग के रेंजर शिवपाल पिपरदे ने वन इंडिया को बताया कि टाइगर तो अपने एरिया में ही है। लेकिन अगर लोग वहां घुसेंगे तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बेहतर है उनसे दूरी बनाकर रखी जाए। दरअसल, रातापानी अभ्यारण राजधानी भोपाल के जंगल से सटा हुआ है। इस अभ्यारण में तेजी से बाघों की संख्या बढ़ी है। जिसके चलते भोपाल के आसपास के इलाकों में भी बाघों का मूवमेंट बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+